Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > पुलिस की सोच से बड़ा है श्याम बोहरा का नेटवर्क

पुलिस की सोच से बड़ा है श्याम बोहरा का नेटवर्क

मैच फिक्सरों से भी निकले संबंध, पुलिस रिमांड में खोल रहा राज

पुलिस की सोच से बड़ा है श्याम बोहरा का नेटवर्क
X

आगरा। आठ दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम बोहरा के नेटवर्क को पुलिस जितना बड़ा सोच रही थी, वो उससे भी बड़ा निकला है। उसके संबंध मैच फिक्सरों से निकले हैं। इस केस में नामजद जयपुर निवासी चक्रेश के बारे में उसने ही बताया कि वो 2013 में आईपीएल मैच फिक्सिंग में मुंबई में गिरफ्तार हुआ था। इस केस में राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ी श्रीसंत, अंकित चंदेला और अंकित चव्हाण गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस अब चक्रेश की तलाश कर रही है। मुंबई और दिल्ली पुलिस से भी उसका रिकार्ड हासिल करने के लिए संपर्क किया गया है। चक्रेश श्याम बोहरा के नेटवर्क में शामिल है। यह शक पहले से ही था कि श्याम बोहरा सिर्फ सट्टा नहीं कराता है, बल्कि बुकियों के रैकेट में शामिल है। उसका बेटे का दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर के साथ फोटो वायरल हुआ था। श्याम बोहरा भी पिछले आईपीएल में एक खिलाड़ी से मुंबई में मिला था। उसकी मुलाकात शहर के ही एक सटोरिये ने करवाई थी। पुलिस अब सभी तारों को जोड़ रही है। पुलिस ने श्याम बोहरा से रिमांड के तीसरे दिन चली पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने चक्रेश के संबंध में जानकारी दी है। चक्रेश बड़ा बुकी है। 2013 के मैच फिक्सिंग केस में शामिल रहा है। इस केस में दिल्ली और मुंबई में 13 बुकियों की गिरफ्तारी की गई थी। इनमें सुनील मूलचंदानी, सुनील भाटिया, याया मोहम्मद शामिल थे। कुछ बड़े नाम भी स्पॉट फिक्सिंग की साजिश में प्रकाश में आए थे। ऐसे ही एक अभिनेता बिंदू दारा सिंह का था। इस पूरे रैकेट पर दिल्ली और मुंबई पुलिस पहले से काम कर चुकी है। आगरा पुलिस सारी जानकारी वहां की पुलिस से साझा करेगी। सीओ छत्ता रितेश कुमार ने बताया कि श्याम बोहरा के संबंध मैच फिक्सिंग करने वाले रैकेट से मिले हैं। उसका साथी चक्रेश 2013 में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। इस पर आगे जांच चल रही है।

फोटो-आगरा-9

Updated : 18 July 2018 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top