Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अगर आपके पास एक गाय है तो आपको खाद की चिंता नहीं होगी

अगर आपके पास एक गाय है तो आपको खाद की चिंता नहीं होगी

बिना रासायनिक खाद व कीटनाशक के प्रयोग के सिर्फ गोबर व गोमूत्र के प्रयोग से अनाज व सब्जी का अधिक उत्पादन किया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौ संवर्धन विभाग ने दिया किसानों को प्रशिक्षण

जैविक खेती व गौपालन की विधियों को बताया

आगरा । बिना रासायनिक खाद व कीटनाशक के प्रयोग के सिर्फ गोबर व गोमूत्र के प्रयोग से अनाज व सब्जी का अधिक उत्पादन किया जा सकता है। अगर आपके पास एक गाय है, तो पांच एकड़ तक खेती के लिए खाद की चिंता नहीं रहेगी। गुणवत्तापूर्ण अधिक उत्पादन भी मिलेगा। यह कहना है महाराष्ट्र के यवतमाल से आए गौ आधारित कृषि के विशेषज्ञ रामदास चौधरी का। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौ संवर्धन विभाग के तत्वाधान में जिले के किसान भाईयों को गौ आधारित जैविक खेती, गौ नस्ल सुधार एवं गौ आधारित चिकित्सा के प्रशिक्षण हेतु अन्नपूर्णाश्वरी गौशाला व वृद्धाश्रम सेवा समिति, बरीपुरा, सिकरारा पंचायत फतेहाबाद पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में ब्रजप्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. एल वी पाठक ने किसानों को जीरो बजट में रसायन मुक्त खेती व गौ आधारित चिकित्सा के बारे में बताया। कार्यक्रम में आगरा विभाग के प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि सनातन संस्कृति की मान्यता के अनुसार गाय में तैतीस कोटि देवताओं का वास है। ब्रह्मांड में मात्र एक गाय ही ऐसा जीव है जो श्वशन क्रिया में अक्सीजन ही ग्रहण करता और छोड़ता है। गाय के शरीर में सूर्यकेतु नाड़ी होती है जो सूर्य सम्पर्क से स्वर्ण तत्व एकत्रित करती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र का दुर्भाग्य है कि हम सात्विक भावों से युक्त गौदुग्ध को छोड़ रहे हैं, जिससे मनोविकारों की बढ़ोत्तरी के कारण समाज में तामसिकता बढ़ती जा रही है। प्रांत गौ संवर्धन प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने किसानों से कहा कि गौ पालन की विधि व विभिन्न नस्लों के बारे में बताया। कार्यक्रम में करीब 300 किसानों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने गौशाला प्रांगण में गौ माता का पूजन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत विभाग गौ सेवा प्रमुख विकास गर्ग ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मायाराम शर्मा ने की। कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, एलवी पाठक, उमेश शर्मा, सौरभ कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र त्यागी, संजीव कुमार, खेमंचद्र, शैलू प्रधान, सुशील आदि उपस्थित रहे।


Updated : 25 Jun 2018 4:15 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top