Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > ट्रंप के आगरा आगमन से पहले यमुना में 950 क्यूसेक पानी गंगनहर से छोड़ा

ट्रंप के आगरा आगमन से पहले यमुना में 950 क्यूसेक पानी गंगनहर से छोड़ा

ट्रंप के आगरा आगमन से पहले यमुना में 950 क्यूसेक पानी गंगनहर से छोड़ा
X

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर गंगनहर से गंगाजल ताजनगरी आगरा की यमुना में पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार 950 क्यूसेक गंगाजल गंगनहर के माध्यम से यमुना में छोड़ा गया था, जो अब आगरा पहुंच चुका है।

इससे पूर्व आगरा के डीएम, कमिश्नर के पत्र के आधार पर सिंचाई विभाग की ओर से 19 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में मथुरा के सिंचाई विभाग के एक्सईएन भी मौजूद रहे थे। उस दिन तत्काल प्रभाव से 500 क्यूसेक पानी गंगनहर से हिंडन के माध्यम से यमुना के लिए छोड़ा गया। उसके बाद डिमांड के अनुसार दो चरणों में और 450 क्यूसेक पानी गंगनहर से छोड़ दिया गया। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार अब 950 क्यूसेक गंगाजल आगरा में यमुना नदी में पहुंच चुका है।

आगरा के अधिकारियों ने शासन, प्रशासन और सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर कहा था कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आ रहे हैं। फिलहाल यमुना में पानी का स्तर कम है और वहां पानी में दुर्गंध है। इसके लिए गंगनहर के माध्यम से तीन चरणों में 950 क्यूसेक पानी छोड़ने का अनुरोध किया था। अनुरोध के आधार पर मेरठ सिंचाई विभाग के अभियंताओं की अनुमति से छोड़ा गया गंगाजल अब आगरा पहुंच गया है।

सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार वर्तमान में कृषि कार्यों के लिए पानी की मांग बहुत अधिक है। इस कारण गंगनहर पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। वर्तमान में किसानों की सिंचाई की मांग को देखते हुए यमुना नदी में अब और अधिक पानी छोड़ना संभव नहीं है। यह पानी सिंचाई योग्य पानी में कमी के बाद ही दिया जा रहा है।

Updated : 24 Feb 2020 6:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top