Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > 10 विभूतियों को मिलेगा ब्रज रत्न अवार्ड

10 विभूतियों को मिलेगा ब्रज रत्न अवार्ड

सम्मान पाने वालों में एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, ध्रुपद गायक ब्रजभूषण शामिल

10 विभूतियों को मिलेगा ब्रज रत्न अवार्ड
X

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा 'ब्रज रत्न अवार्डÓ के सातवें संस्करण का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। मंगलवार को ब्रज रत्न अवार्ड के उद्घोषणा समारोह का आयोजन होटल लेमन ट्री में किया गया। चुनी गईं विभूतियों के नामों की उद्घोषणा से पहले ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गर्ग, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, गोपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह कोहली, दीपक मनचंदा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, राममोहन कपूर आदि ने संयुक्त रूप से किया।

7 श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा

आयोजन समिति के स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि ब्रज मण्डल की विभूतियों को 7 श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जाता है। जिनमें आध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन और नृत्य जैसी विधा शामिल हैं। इन सभी विधाओं के लिए विभूतियों का चयन लगभग 30 सदस्यों के निर्णायक मण्डल ने किया है।

इन को मिलेगा अवार्ड

-एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)

-पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)

-पंडित बृजभूषण गोस्वामी ( ध्रुपद गायक)

-पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गजल गायक)

-पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)

-पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)

-पद्मश्री नलिनी-कमलिनी (कथक नृत्यांगना)

-पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम )

-डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)

-अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)

अपनी संस्कृति को संरक्षण देना उद्देश्य है-पूरन डावर

चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र रही ब्रज भूमि में अनेकानेक ऐसी विभूतियां जो ब्रज की कीर्ति का पताका देश-विदेश में फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को बृज की संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देना है।

इनका कहना है

फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि 17 जून को केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहे समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगें। संचालन तरुण शर्मा ने किया।

Updated : 13 Jun 2023 8:40 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top