Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > श्री गोवर्धननाथ जी के दर्शन कर अभिभूत हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

श्री गोवर्धननाथ जी के दर्शन कर अभिभूत हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत

—मथुरा, वृंदावन गोवर्धन और महावन में किए ठाकुर जी के दर्शन

श्री गोवर्धननाथ जी के दर्शन कर अभिभूत हुईं अभिनेत्री कंगना रनौत
X

दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभू के दर्शन करतीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। साथ में उपस्थित गोवर्धन विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह।

गोवर्धन। फिल्म स्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री पद्मश्री सम्मानित कंगना रनौत धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन पहुंची। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी।

शनिवार को फ़िल्म स्टार अवार्ड एवं पद्मश्री सम्मानित कंगना रनौत के दिवशीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंची। उन्होंने वृंदावन में बाँकेविहारी, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि, गोवर्धन दानघाटी मन्दिर में गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी।

रामेश्वर प्रोहित ने दानघाटी मंदिर में मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना के उपरांत पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक दिवसीय ब्रज यात्रा पर आई हैं। वह चार बार फिल्मस्टार अवार्ड से एवं पद्मश्री सम्मानित हैं।

उन्होंने वृंदावन बांके विहारी, मथुरा कृष्ण जन्म भूमि, गोकुल रमणरेती, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के दर्शन कर पूजा अर्चना की है। इसके बाद वह बरसाना होते हुए दिल्ली निकल गईं।

Updated : 4 Dec 2021 1:43 PM GMT
Next Story
Top