अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा की बैठक सम्पन्न

X
By - स्वदेश आगरा |30 March 2019 9:13 PM IST
Reading Time: -संगठन विस्तार व कार्यकारिणी गठन पर चर्चा
आगरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा की रविवार को पहली बैठक का आयोजन शास्त्रीपुरम में किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, साहित्यकार मधु भारद्वाज, संस्था संरक्षक राजकुमारी पाराशर उपस्थित रहीं। बैठक में संस्था के संगठन विस्तार तथा कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को गति देने के लिए विचार रखे। बैठक में काव्य व मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। बैठक में कुमुद पांडे, इंद्रा सारस्वत, रेखा तिवारी, रेनू भारद्वाज, सीमा पांडे, मधु शर्मा, प्रभा तिवारी, ललिता जोशी आदि उपस्थित रहीं। बैठक की व्यवस्था अरविंद शर्मा व सविता शर्मा और आयोजन ममता पचैरी ने किया।
Next Story
