upsc-cse-2026-interview

UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, जानें पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीखें और जरूरी निर्देश

देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है

By : मांडवी मिश्रा
UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, जानें पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीखें और जरूरी निर्देश

UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, जानें पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीखें और जरूरी निर्देश

सिविल सेवा में जाने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए अब इंतजार की घड़ियां तेज हो गई हैं। UPSC की कठिन परीक्षा के लिखित चरण को पार करने वाले अभ्यर्थियों के सामने अब आखिरी और सबसे अहम पड़ाव है। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

7 दिसंबर से शुरू होंगे UPSC के इंटरव्यू

UPSC की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2026 के पर्सनैलिटी टेस्ट 7 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे। इंटरव्यू की यह प्रक्रिया 12 फरवरी 2027 तक चलेगी। आयोग ने इस चरण के लिए कुल 2,526 उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी किया है।

गौरतलब है कि UPSC ने 5 नवंबर 2026 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसी परिणाम के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

दो शिफ्ट में होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

आयोग के मुताबिक, इंटरव्यू प्रतिदिन दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 1 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।

उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के अनुसार इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट आवंटित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक PDF में अपना रोल नंबर चेक करना जरूरी है।

25 नवंबर तक पूरा करें यह जरूरी काम

UPSC ने इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। सभी अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक जरूरी जानकारियां भरनी, अपडेट करनी और अंतिम रूप से सबमिट करनी होंगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन उम्मीदवारों की जानकारी पहले से अपडेट है, उन्हें भी लॉगिन करके विवरण सत्यापित करने और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने की आवश्यकता है।

यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसे ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वह पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल भी नहीं हो सकेगा।

कहां होगा इंटरव्यू?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 का पर्सनैलिटी टेस्ट आयोग के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

इंटरव्यू का पता:

संघ लोक सेवा आयोग कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069।

आयोग पात्र उम्मीदवारों के ई-समन लेटर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड करके इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को मिलेगा यात्रा खर्च

UPSC ने इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यात्रा भत्ते की सुविधा भी रखी है। इसके तहत अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड क्लास या स्लीपर क्लास के किराये तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित यात्रा भत्ता फॉर्म और टिकट की जानकारी जमा करनी होगी।

ऐसे चेक करें अपना इंटरव्यू शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना इंटरव्यू शेड्यूल देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Interview Schedule या संबंधित परीक्षा का लिंक खोलें।

  3. Civil Services (Main) Examination 2026 के Personality Test Schedule पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद शेड्यूल की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट चेक करें।

  6. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट: https://www.upsc.gov.in

इस तरह UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 में सफल हुए 2,526 उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू होने जा रहा है। अब अभ्यर्थियों की नजर अपने इंटरव्यू की तारीख और तैयारी पर है।

संबंधित सामग्री

UPPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू में

UPPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू में

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। 1,016 पदों के लिए 2,526 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चुने गए हैं। रिजल्ट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

Nov 05, 2026
SC की सख्त टिप्पणी: UPSC सिस्टम बेहतर, NEET पे NTA को सुधारना होगा, जवाबदेही जरूरी

SC की सख्त टिप्पणी: UPSC सिस्टम बेहतर, NEET पे NTA को सुधारना होगा, जवाबदेही जरूरी

NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को फटकार लगाई। कोर्ट ने जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई और UPSC सिस्टम से सीखने की सलाह दी।

May 29, 2026
UPSC CSE Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 अभ्यर्थी सफल; ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE Result 2025: अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 अभ्यर्थी सफल; ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CSE 2025 का रिजल्ट जारी। अनुज अग्निहोत्री ने AIR-1 हासिल किया। कुल 958 उम्मीदवार सफल। आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम।

Mar 06, 2026
खलीलाबाद की बेटी अदिति ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 97वीं रैंक...

खलीलाबाद की बेटी अदिति ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 97वीं रैंक...

खलीलाबाद की रहने वाली अदिति छापड़िया ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 97वीं रैंक प्राप्त की।

Apr 22, 2025