Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > यूटिलिटी

मेकअप प्राइमर कैसे चुनें

मेकअप चाहिए फ्लॉलेस? प्राइमर लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

मेकअप प्राइमर लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आपका लुक भी खराब लग सकता है। जान लें रोज प्राइमर यूज करना चाहिए या नहीं।

मेकअप चाहिए फ्लॉलेस प्राइमर लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

आजकल मेकअप रूटीन में प्राइमर एक बेसिक स्टेप बन चुका है। लेकिन हर प्राइमर हर स्किन पर सूट नहीं करता। कई बार महिलाएं सिर्फ ब्रांड या ट्रेंड देखकर प्रोडक्ट खरीद लेती हैं और बाद में शिकायत रहती है कि मेकअप टिकता नहीं या चेहरा ज्यादा ऑयली दिखता है। ऐसे में सभी के सामने आपका मेकअप बेकर दिख सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि प्राइमर खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्यों लगाया जाता है प्राइमर? 

दरअसल, प्राइमर का काम सिर्फ मेकअप को टिकाना नहीं, बल्कि स्किन को तैयार करना भी होता है। इसलिए इसे चुनते समय समझदारी जरूरी है। एक अच्छा प्राइमर असल में आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक स्मूद बेस बनाता है, जिसकी वजह से ही आपका मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग बनता है। गलत प्राइमर आपका पूरा मेकअप लुक बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से कभी फाउंडेशन पैची लगती है, तो कभी ऑयली स्किन और भी ज्यादा शाइनी नजर आती है। लेकिन मार्केट में इतने ऑप्शन हैं, जिसकी वजह से कन्फ्यूजन होने लगती है कि आपके फेस के हिसाब से कौनसा प्राइमर सही रहेगा और कौनसा बेकार?

इसलिए प्राइमर लेते वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप आपने फेस के लिए सही प्रॉडक्ट चुन सकें। 

1. ट्रेंड नहीं, अपनी स्किन की जरूरत देखें

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए प्रोडक्ट लेते समय इन बातों का खास तौर से ध्यान रखें।

  • ऑयली स्किन वालों के लिए मैटिफाइंग फॉर्मूला बेहतर रहता है।
  • ड्राई स्किन को हाइड्रेशन देने वाला प्राइमर चाहिए।
  • कॉम्बिनेशन स्किन में टी-ज़ोन और गालों की जरूरत अलग हो सकती है।

स्किन की जरूरत समझे बिना प्राइमर खरीदना सबसे बड़ी गलती है।

 

2. मेकअप की ड्यूरेशन को ध्यान में रखें

अगर आपको लंबे समय तक बाहर रहना है, तो लॉन्ग-लास्टिंग और स्वेट-रेसिस्टेंट प्राइमर चुनें। वहीं, डेली ऑफिस लुक के लिए हल्का और ब्रीदेबल प्राइमर काफी होता है। हर मौके के लिए एक ही प्रोडक्ट सही नहीं होता।

 

3. पोर्स और टेक्सचर पर फोकस करें

चेहरे पर बड़े पोर्स या अनइवन टेक्सचर है तो स्मूदिंग या ब्लरिंग प्राइमर अच्छा रहेगा। इससे फाउंडेशन ज्यादा नेचुरल और ईवन दिखता है। अगर स्किन पहले से स्मूद है, तो हैवी लेयर लगाने की जरूरत नहीं।

 

4. इंग्रीडिएंट्स की जांच भी है जरूरी

खरीदने से पहले प्रोडक्ट का लेबल जरूर पढ़ें।

  • सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेगरेंस-फ्री ऑप्शन बेहतर हैं।
  • हाइड्रेटिंग प्राइमर में हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व फायदेमंद हो सकते हैं।
  • ज्यादा केमिकल्स वाले प्रोडक्ट से बचना समझदारी है।

 

5. फाउंडेशन के साथ तालमेल होना जरूरी

प्राइमर और फाउंडेशन का बेस अलग होगा तो मेकअप पिघल सकता है या पैची दिख सकता है। वॉटर-बेस्ड फाउंडेशन के साथ वॉटर-बेस्ड प्राइमर और सिलिकॉन फॉर्मूला के साथ सिलिकॉन बेस बेहतर रिजल्ट देता है।

 

क्या हर दिन प्राइमर जरूरी है?

अगर आप हैवी मेकअप कर रही हैं या किसी इवेंट में जा रही हैं, तो प्राइमर जरूर लगाएं। लेकिन लाइट मेकअप के लिए स्किनकेयर भी अच्छा बेस दे सकता है। सही प्राइमर आपकी स्किन को छिपाता नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पेश करता है। इसलिए खरीदते समय सिर्फ कीमत या पैकेजिंग पर नहीं, बल्कि अपनी स्किन की जरूरत पर ध्यान दें। यही छोटी-सी समझदारी आपको दे सकती है परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक।