rrb-group-d

रेलवे ग्रुप डी की कटऑफ जारी, पटना जोन की मेरिट सबसे ऊपर; भोपाल का क्या रहा हाल?

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 की CBT परीक्षा का रिजल्ट और जोन व कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी कर दी है

By : मांडवी मिश्रा
रेलवे ग्रुप डी की कटऑफ जारी, पटना जोन की मेरिट सबसे ऊपर; भोपाल का क्या रहा हाल?

ही सबसे अधिक? यहां देखें पूरी जानकारी RRB Group D Cut Off 2026: रेलवे ग्रुप डी की कटऑफ जारी, पटना जोन की मेरिट सबसे ऊपर; भोपाल का क्या रहा हाल?

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 की CBT परीक्षा का रिजल्ट और जोन व कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 22,195 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। कटऑफ जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि किस जोन में चयन के लिए कितने सामान्यीकृत अंक जरूरी रहे। शुरुआती उपलब्ध आंकड़ों में पटना जोन की सामान्य श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक 82.51333 अंक दर्ज की गई है। वहीं भोपाल जोन में सामान्य वर्ग की कटऑफ 79.81581 अंक रही। सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा।

कब हुई थी परीक्षा और कितने पदों पर है भर्ती?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह भर्ती केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना CEN 09/2025 के तहत लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई है।

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 22,195 पद भरे जाएंगे। CBT का रिजल्ट 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग रेलवे जोन और आरक्षित श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

RRB Group D 2026: किस जोन की कितनी रही कटऑफ?

उपलब्ध जोनवार आंकड़ों के मुताबिक पटना जोन में सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक रही। वहीं भोपाल, प्रयागराज और अहमदाबाद जोन के आंकड़े भी जारी किए गए हैं।

रेलवे जोन

GEN (UR)

OBC

EWS

SC

ST

पटना

82.51333

82.51135

77.46169

70.47363

66.61698

गोरखपुर

81.46204

80.92605

77.91513

75.26916

71.03385

रांची

80.51944

78.94892

74.35296

71.87366

65.96492

भोपाल

79.81581

79.75489

75.67089

73.93395

68.90590

प्रयागराज

77.69152

76.64195

73.54783

73.24030

64.55705

अहमदाबाद

77.28827

76.45039

71.47350

70.35536

64.24586

भोपाल जोन के अभ्यर्थियों के लिए कितनी रही कटऑफ?

मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए भोपाल रेलवे जोन की कटऑफ खास मायने रखती है। यहां सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 79.81581 अंक रही। वहीं OBC वर्ग के लिए 79.75489, EWS के लिए 75.67089, SC के लिए 73.93395 और ST वर्ग के लिए 68.90590 अंक निर्धारित हुए।

अभ्यर्थी अपने सामान्यीकृत अंकों की तुलना संबंधित श्रेणी की कटऑफ से कर सकते हैं।

कटऑफ के बाद अब क्या होगा?

CBT परीक्षा में कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CBT में सफल अभ्यर्थियों की सूची जोनवार PDF के रूप में जारी की है। इसमें रोल नंबर के आधार पर उम्मीदवार अपना चयन देख सकते हैं।

16 नवंबर से देख सकेंगे स्कोरकार्ड

अभ्यर्थियों के लिए एक और महत्वपूर्ण अपडेट है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 16 नवंबर 2026 से उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अंक देख सकेंगे।

 

संबंधित सामग्री

रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई..

रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई..

रेलवे में निकली 22,000 हजार पदों के लिए भर्ती, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई, कौन भर सकता है फॉर्म? जाने पूरी डिटेल..

Feb 06, 2026