Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > यूटिलिटी

रोटियां ताजी रखने का तरीका

टिफिन में रोटियां हो जाती हैं गीली और चिपचिपी? इस आसान हैक से घंटों तक रहेंगी नरम

सुबह बनी रोटियां दोपहर तक गीली और चिपचिपी हो जाती हैं। जानिए, रोटियां ताजी और मुलायम रखने की सिंपल ट्रिक...


टिफिन में रोटियां हो जाती हैं गीली और चिपचिपी इस आसान हैक से घंटों तक रहेंगी नरम

अक्सर लोग सुबह जल्दी में ताजी और मुलायम रोटियां बनाकर टिफिन में पैक कर लेते हैं, लेकिन जब दोपहर में लंच का समय आता है तो वही रोटियां गीली और चिपचिपी हो चुकी होती हैं। इससे खाने का स्वाद भी खराब हो जाता है और रोटियां उतनी टेस्टी नहीं लगतीं जितनी सुबह बनी थीं।

लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको इस समस्या का समाधान बताएंगे, जिससे आपकी रोटियां भी सॉफ्ट, मुलायम और दिनभर रहेंगी।

रोटी क्यों हो जाती है गीली?

दरअसल, रोटियों को गर्म अवस्था में बंद डिब्बे में रखने से अंदर भाप जमा हो जाती है। यही भाप बाद में नमी बनकर रोटियों को गीला कर देती है। यही वजह है कि अच्छी तरह बनी रोटियां भी कुछ ही घंटों में अपनी ताजगी खो देती हैं। हालांकि इस परेशानी से बचने के लिए एक बेहद आसान तरीका अपनाया जा सकता है।

height=768

कैसे करें रोटियों की पैकिंग

सबसे पहले रोटियां बनाने के बाद उन्हें कुछ मिनट के लिए खुला छोड़ दें, ताकि उनमें से निकलने वाली गर्म भाप खत्म हो जाए। इसके बाद रोटी को हल्का मोड़कर रोल की तरह बना लें, ताकि वह कम जगह घेरे। अब टिफिन बॉक्स में एक टिश्यू पेपर बिछाएं और उस पर रोल की हुई रोटी रखें। फिर टिश्यू से उसे हल्के से ढक दें। इसी तरह बाकी रोटियों को भी अलग-अलग टिश्यू में लपेटकर रखें।

क्यों फायदेमंद है यह तरीका

टिश्यू पेपर अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे टिफिन के अंदर भाप जमा नहीं हो पाती। इस कारण रोटियां लंबे समय तक नरम और ताजी बनी रहती हैं और गीली नहीं होतीं। अगर रोज टिफिन में रोटियां ले जाते हैं, तो यह छोटा सा किचन टिप आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है।

Related to this topic: