Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

अब छात्रों की पढ़ाई होगी आसान, OpenAI ने ChatGPT पर नया फीचर किया अपडेट

अब छात्रों की पढ़ाई होगी आसान, OpenAI ने ChatGPT पर नया फीचर किया अपडेट

हाल ही में छात्रों की सहूलियत के लिए OpenAI ने ChatGPT में एक नया Study Mode फीचर शुरू किया है।

अब छात्रों की पढ़ाई होगी आसान openai ने chatgpt पर नया फीचर किया अपडेट

Study Mode Feature: टेक्नोलॉजी, समय-समय पर नए बदलाव करने जा रही है जहां पर टेक्नोलॉजी के अपग्रेडेशन से यूजर्स को खास फायदा मिल रहा है। OpenAI की चैट सर्विस ChatGPT इनमें से ही एक है जो यूजर्स को सभी तरीके से फायदा पहुंचा रही है। हाल ही में छात्रों की सहूलियत के लिए OpenAI ने ChatGPT में एक नया Study Mode फीचर शुरू किया है। इसके जरिए पढ़ाई करना पहले से आसान हो जाएगा। विषयों को जल्दी समझने से लेकर डीप रिसर्च में मदद मिलेगी।

जानिए कैसा है Study Mode फीचर

हाल ही में लॉन्च किए जा रहे OpenAI के Study Mode फीचर की बात करें तो, इसमें विषयों के केवल सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे बल्कि हर विषयों को स्टेप बाय स्टेप समझाया भी जाएगा। इस फीचर में यूजर को उसके हिसाब से फीडबैक मिलेगा और सीखने और समझने की क्षमता भी बढ़ेगी। आपको ये मोड बिलकुल फ्री है। ये फीचर ChatGPT के Plus, Pro और Team प्लान वाले लॉग्ड-इन यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है।

वहीं पर खबर यह भी है कि, यह खास तरह का फीचर ChatGPT Edu पर भी जल्द नजर आ सकता है। इस नए फीचर में 11 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। इस फीचर को लाने का उद्देश्य देश के हर कोने में इस फीचर की पहुंच करने से है। इसमें आपको वॉइस, इमेज और टेक्स्ट इनपुट का सपोर्ट मिलेगा।

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल

आपको बताते चलें, इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है जिसे आप स्टेप्स के जरिए समझ सकते है।

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए ChatGPT में टूल्स सेक्शन में जाएं।
  • यहां पर आपको Study and Learn का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें और कोई सवाल पूछें।
  • इसके बाद AI आपको साफ-साफ और स्टेप-बाय-स्टेप जवाब देगा। 
  • अगर आप जवाब से सहमत नहीं होते हैं या आपको और डिटेल्स चाहिए तो वो भी कमांड दे सकते हैं।

बता दें कि, Study Mode को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये स्टूडेंट्स को जवाब के साथ-साथ सही से गाइड भी करेगा। टेस्टिंग रिपोर्ट्स में इसका फीडबैक अच्छा आया है. इस पर IIT लेवल के सवालों तक को हल किया गया।

Related to this topic: