Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

आइटेल ने लॉन्च किया ए100 स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

आइटेल ने लॉन्च किया ए100 स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

अब फोन में नेटवर्क न होने पर भी कर सकते है कॉल

आइटेल ने लॉन्च किया ए100 स्मार्टफोन बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

देश की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी आइटेल ने सोमवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन आइटेल ए100 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹6,799 रखी गई है। फोन का सबसे खास फीचर अल्ट्रालिंक है। जिसकी मदद से नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल की जा सकती है। यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है, जो लो या वीक नेटवर्क एरिया में रहते हैं।

आइटेल ए100 को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन (एमआईएल-एसटीडी-810एच) के साथ पेश किया गया है। जिससे यह फोन रफ यूज़ और टफ कंडीशंस में भी टिकाऊ बना रहता है।

रैम और स्टोरेज ऑप्शंस

  • कंपनी ने आइटेल ए100 को 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है।
  • 3 जीबी रैम वेरिएंट, जिसे वर्चुअली 8 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसकी कीमत ₹6,799 रखी गई है।
  • 4 जीबी रैम वेरिएंट, जिसे 12 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसकी कीमत ₹7,499 तय की गई है।
  • इसके साथ ही कंपनी ने 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा का भी ऐलान किया है।

डिस्प्ले और साउंड फीचर्स

आइटेल ए100 में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में डीटीएस पावर्ड ड्यूल साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है। जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। इसके अलावा डायनामिक बार फीचर बैटरी स्टेटस, कॉल्स, नोटिफिकेशंस और अन्य जरूरी अपडेट्स को आसान तरीके से दिखाता है।

फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग के जरिए क्लियर और शार्प फोटोज़ कैप्चर करता है। वहीं, आईआर ब्लास्टर की मदद से टीवी, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को मोबाइल फोन से कंट्रोल किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी

आइटेल ए100 में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक टी7100 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 15 गो एडिशन दिया गया है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का बेहतर एक्सपीरियंस देता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट चार्जर के साथ आती है। आइटेल ए100 सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन डेली लाइफ का हिस्सा

आइटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपतरा ने कहा कि आज स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि लोगों की डेली लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। आइटेल ए100 को इस सोच के साथ डिजाइन किया गया है कि यूज़र्स को एक ड्यूरेबल, अफोर्डेबल और रिलाएबल स्मार्टफोन मिल सके। अल्ट्रालिंक और मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स आइटेल की प्रैक्टिकल इनोवेशन को दर्शाते हैं।