एविएशन सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं

एयरपोर्ट पर नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन

भारतीय एविएशन सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। विभिन्न पदों पर नौकरियां उपलब्ध हैं, जैसे कि ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू, और एयर ट्रैफिक कंट्रोल।

By : सपना तंवर
एयरपोर्ट पर नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन

आज के समय में एविएशन सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, जिसके चलते एयरपोर्ट पर रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। अच्छा सैलरी पैकेज, प्रोफेशनल माहौल और करियर में ग्रोथ के कारण बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

खास बात यह है कि 12वीं पास कैंडिडेट भी सही कोर्स और जरूरी स्किल्स के जरिए इस क्षेत्र में नौकरी पा सकता है।

कौन सी जॉब मिल सकती है

एयरपोर्ट पर कई करियर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, जहां आप अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर सकते हैं। जैसे ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सहायता करता है, चेक-इन प्रोसेस संभालता है और जरूरी जानकारी प्रदान करता है। वहीं केबिन क्रू फ्लाइट के अंदर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ पूरे एयरपोर्ट के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी संभालता है।

इसके अलावा सिक्योरिटी स्टाफ यात्रियों और उनके सामान की जांच करता है। तकनीकी क्षेत्र में इंजीनियर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी शामिल होते हैं, जो विमानों की सुरक्षा और उड़ान संचालन सुनिश्चित करते हैं।

कैसे नौकरी पाएं

एयरपोर्ट पर नौकरी पाने के कई तरीके हैं। एयरलाइंस कंपनियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैकेंसी जारी करती हैं, जहां से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी पदों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के तहत परीक्षा और इंटरव्यू देना होता है। इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियां भी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती करती हैं।

12वीं के बाद क्या करें

अगर आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद एविएशन, हॉस्पिटैलिटी या एयरपोर्ट मैनेजमेंट से जुड़े डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करना फायदेमंद रहेगा। साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व भी जरूरी है।

लाखों में सैलरी

सैलरी की बात करें तो शुरुआती स्तर पर ग्राउंड स्टाफ को लगभग 20 से 40 हजार रुपये तक, केबिन क्रू को 25 हजार से 1 लाख रुपये तक और ऑपरेशन स्टाफ को 30 से 60 हजार रुपये तक वेतन मिल सकता है। वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) जैसे पदों पर सैलरी 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

संबंधित सामग्री

जहरीली शराब के खिलाफ दुनिया की रणनीति

जहरीली शराब के खिलाफ दुनिया की रणनीति

दुनिया के अनुभव बताते हैं कि जहरीली शराब पर रोक के लिए डिजिटल ट्रैकिंग, मेथनॉल नियंत्रण, त्वरित स्वास्थ्य चेतावनी और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी है।

Nov 04, 2026
पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक 19-0 की जीत

पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक 19-0 की जीत

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 गोल दागे और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि पाकिस्तान एक भी मौका नहीं बना सका।

Nov 04, 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे: रोहित शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, विराट कोहली और शुभमन गिल पर टिकी नजरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे: रोहित शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, विराट कोहली और शुभमन गिल पर टिकी नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटका लगा।

Nov 04, 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – क्यों?

लेख में एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए मृतकों, स्थानांतरित मतदाताओं और दोहरे नामों को हटाने की जरूरत बताई गई है। लेखक ने विपक्ष के विरोध और अवैध प्रवासन पर सवाल उठाए हैं।

Nov 04, 2026
शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; बैंकिंग-FMCG शेयरों में जमकर खरीदारी

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,900 के पार; बैंकिंग-FMCG शेयरों में जमकर खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी करीब 100 अंक चढ़ा। बैंकिंग-FMCG शेयरों में खरीदारी के बीच FIIs ने 7 दिनों में ₹12,607 करोड़ लगाए।

Nov 04, 2026