Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > यूटिलिटी

आंवला जूस बनाम नींबू पानी

आंवला जूस या नींबू पानी… किसमें होता है ज्यादा विटामिन C? जान लें

विटामिन C के लिए आंवला का जूस या नींबू पानी कौन सा ड्रिंक है ज्यादा बेहतर? जानिए किस ड्रिंक को पीने से बॉडी को कितना न्यूट्रिशन मिलता है।

आंवला जूस या नींबू पानी… किसमें होता है ज्यादा विटामिन c जान लें

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखने के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट माना जाता है विटामिन C। यह एक वॉटर-सॉल्युबल माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो बॉडी की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है। सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और मौसम बदलने के दौरान लोग खासतौर पर विटामिन C रिच ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आंवला जूस और नींबू पानी में से इम्यूनिटी के लिए कौन ज्यादा पावरफुल है?

चलिए हम आपको बताते है कि आंवला जूस या नींबू पानी दोनों में से किसको पीने से बॉडी को ज्यादा विटामिट C मिलता है और कौनसा आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। 

आंवला जूस: विटामिन C का पावरहाउस

आंवला, जिसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है, विटामिन C के सबसे रिच नेचुरल सोर्स में गिना जाता है। लगभग 100 मिली आंवला जूस में तकरीबन600- 900 mg तक विटामिन C पाया जा सकता है। कुछ डेटा के अनुसार फ्रेश आंवला जूस में यह मात्रा 1000 mg प्रति 100 ml तक हो सकती है। यानी सिर्फ 10- 20 ml आंवला जूस से ही 60- 180 mg तक विटामिन C मिल सकता है, जो एक एडल्ट की डेली रिक्वायरमेंट के बराबर या उससे ज्यादा हो सकता है।

कम मात्रा में हाई डोज मिलना आंवला की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाते हैं। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन तक, लो इम्यूनिटी और फ्रिक्वेंट इंफेक्शन के मामलों में आंवला जूस को प्रेफर किया जाता है।

नींबू पानी: सिंपल, अफोर्डेबल और डेली-फ्रेंडली ड्रिंक

नींबू पानी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है कि यह आसान, सस्ता और डेली रूटीन में फिट होने वाला ऑप्शन है। 100 मिली फ्रेश लेमन जूस में लगभग 50- 55 mg विटामिन C होता है। एक मीडियम साइज नींबू से करीब 25–30 mg विटामिन C मिल सकता है। आधे नींबू से बने एक ग्लास नींबू पानी में लगभग 18- 25 mg विटामिन C मिलता है।

यह मात्रा अच्छी है, लेकिन आंवला के मुकाबले काफी कम है। हालांकि नींबू पानी हाइड्रेशन, माइल्ड डाइजेस्टिव सपोर्ट और हल्का एंटीऑक्सिडेंट बूस्ट देने में मददगार होता है। खासकर गर्मी के मौसम और वेट मैनेजमेंट प्लान में।

इम्यूनिटी बूस्ट के लिए कौन बेहतर?

अगर सिर्फ विटामिन C की क्वांटिटी और इम्यून सिस्टम पर असर की बात करें, तो साफ तौर पर आंवला जूस ज्यादा स्ट्रॉन्ग ऑप्शन है। कम वॉल्यूम में ज्यादा विटामिन C मिलने की वजह से यह इम्यूनिटी को तेजी से सपोर्ट करता है। वहीं, नींबू से उतनी ही मात्रा पाने के लिए ज्यादा नींबू की जरूरत पड़ेगी।

कब और कैसे लें?

अब आप सोच रहे होगें कि दोनों को कब पीना चाहिए और कैसे लेना चाहिए। आवंले का जूस सुबह खाली पेट पीना चाहिए। आप इसे ब्रेकफास्ट के साथ भी ले सकते है। नींबू पानी को आप दिन में एक या दो बार लें सकते है। जिससे हाइड्रेशन और डाइजेशन  में मदद मिलती है। 

दोनों ही ड्रिंक्स बॉडी के लिए बेहद हेल्दी मानी जाती हैं, लेकिन अगर टारगेट हाई-डोज विटामिन C और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी है, तो आंवला जूस जरूर पियें। वहीं, डेली हाइड्रेशन और हल्के विटामिन C सपोर्ट के लिए नींबू पानी एक प्रैक्टिकल और सेफ ऑप्शन है।

नोट: किसी भी न्यूट्रिएंट की हाई डोज नियमित रूप से लेने से पहले मेडिकल सलाह जरूर लें।

Related to this topic: