ईडी का पंजाब में आबकारी आयुक्त के आवास पर छापा, दिल्ली शराब घोटाले में कार्रवाई
स्वदेश डेस्क | 27 March 2024 9:19 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने आज (बुधवार) सुबह करीब सात बजे पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर छापा मारा है। इनमें पंजाब आबकारी विभाग के कमिश्नर वरुण रूजम का चंडीगढ़ का आवास भी शामिल है। यह आवास सेक्टर 20 में है।
इसके अतिरिक्त मोहाली के बाकरपुर में हुए अमरूद घोटाले में वरुण रूजम की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति घोटाले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस कथित घोटाले में ईडी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं।
Updated : 27 March 2024 9:19 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire