Home > राज्य > अन्य > धर्मेन्द्र प्रधान होंगे ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार : जुएल ओराम

धर्मेन्द्र प्रधान होंगे ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार : जुएल ओराम

धर्मेन्द्र प्रधान होंगे ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार : जुएल ओराम
X

भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने मंगलवार को यहां कहा कि ओडिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सारंगी के पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओराम ने कहा कि प्रधान ही ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद भाजपा सारंगी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में पेश करेगी।

पत्रकारों से बातचीत में ओराम ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हम उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में जाएंगे। हमारा मकसद राज्य में नवीन पटनायक सरकार को सत्ता और गैर ओडिया नौकरशाहों के वर्चस्व को समाप्त करना है।

Updated : 30 Nov 2018 2:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top