Home > राज्य > अन्य > बुलबुल चक्रवात से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित

बुलबुल चक्रवात से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित

बुलबुल चक्रवात से पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित
X

कोलकाता। बुलबुल चक्रवात से कोलकाता समेत राज्य भर में हो रही बरसात से जनजीवन पर असर पड़ा है। शुक्रवार शाम शुरू बारिश शनिवार को जारी है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में सबसे अधिक बारिश हो रही है। यह क्षेत्र समुद्र तट के काफी करीब हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात की गति करीब 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे हो चुकी है। धीरे-धीरे यह पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मछुआरों को समुद्र से वापस लौटा दिया गया है। प्रशासन ने सात जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है। दीघा और गंगासागर में पर्यटकों को समुद्र के किनारे जाने से मना कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार सुबह से भारी बारिश और तेज हवाएं शुरू हो चुकी है। रविवार तक पश्चिम बंगाल में बुलबुल चक्रवात के प्रवेश करने की संभावना है। फिलहाल अभी हवाओं की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। रविवार सुबह से यह चक्रवात 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगा।

Updated : 9 Nov 2019 6:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top