Home > राज्य > मुंबई : उड़ान की तैयारी कर रहे विमान से गिरी एयर होस्टेस

मुंबई : उड़ान की तैयारी कर रहे विमान से गिरी एयर होस्टेस

मुंबई : उड़ान की तैयारी कर रहे विमान से गिरी एयर होस्टेस
X

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। मुंबई विमानतल पर सोमवार को सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ रहे विमान के दरवाजे से अचानक एयर होस्टेस हर्षा भोगले नीचे गिर गई। इस घटना में घायल हर्षा भोगले को तत्काल नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान एआई 864 सोमवार को सुबह दिल्ली उड़ान की तैयारी कर रहा था। उसी समय एयर होस्टेस हर्षा भोगले ने विमान का एल दरवाजा खोलने का प्रयास किया और नीचे गिर पड़ी । इस घटना में घायल हर्षा को तत्काल नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विमानतल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Updated : 15 Oct 2018 2:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top