Home > राज्य > न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ
X

शिमला/स्वदेश वेब डेस्क। न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सूर्यकान्त हिमाचल हाईकोर्ट के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इसके पहले वह पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे।

हिमाचल हाईकोर्ट को 17 माह बाद मुख्य न्यायाधीश मिला है। अप्रैल 2017 से न्यायमूर्ति संजय करोल हिमाचल हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री, नेता, न्यायमूर्ति व अधिवक्ता मौजूद रहे।

हरियाणा के जिला हिसार में 10 फरवरी, 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने वर्ष 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की और हिसार जिला कोर्ट में वकालत शुरू की। साल 1985 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। 7 जुलाई, 2000 को युवा महाधिवक्ता बनने का गौरव भी हासिल किया। मार्च, 2001 को वरिष्ठ वकील घोषित हुए। 9 जनवरी, 2004 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी जज बनने तक एडवोकेट जनरल पद पर रहे। इसके बाद 23 फरवरी, 2007 से 22 फरवरी, 2011 तक दो बार राष्ट्रीय लीगल सर्विस प्राधिकरण के सदस्य मनोनीत हुए।

Updated : 5 Oct 2018 2:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top