Home > राज्य > भ्रष्टाचार मामला : अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने पर अफसर को हुई चार साल की सजा

भ्रष्टाचार मामला : अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने पर अफसर को हुई चार साल की सजा

भ्रष्टाचार मामला : अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने पर अफसर को हुई चार साल की सजा
X

बेंगलुरू/स्वदेश वेब डेस्क। पत्नी के नाम पर अवैध रूप से सम्पत्ति बनाने के आरोपित एक अधिकारी को लोकायुक्त विशेष न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई है।

भ्रष्टाचार के दोषी इस अधिकारी का नाम आर नागराज है। 22 अक्टूबर, 2008 को लोकायुक्त पुलिस ने आर नागराज के दफ्तर (थणीसंद्र उपविभाग बीबीएमपी कार्यालय) और उसके घर पर छापेमारी की थी। उस समय उनके हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे थे। बाद में लोकायुक्त विशेष न्यायालय ने पूछताछ की थी।

नागराज ने अवैध सम्पत्ति को छुपाने के लिए 84.31 लाख रुपये पत्नी के नाम पर जमा कर रखे थे। इसलिए लोकायुक्त विशेष न्यायालय ने नागराज को चार साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 62.78 लाख रू. का जुर्माना भी लगाया है।

Updated : 20 Sep 2018 9:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top