Home > राज्य > अटलजी की वजह से मैं लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन सका : मनोहर जोशी

अटलजी की वजह से मैं लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन सका : मनोहर जोशी

अटलजी की वजह से मैं लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन सका : मनोहर जोशी
X

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी खासकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की वजह से मैं लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सका था। इस तरह की भावुक प्रतिक्रिया पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने गुरुवार को अटलजी के निधन के बाद मीडिया को दी है।

मैं लोकसभा अध्यक्ष बनूंगा , ऐसा मुझे कभी लगा ही नहीं था। लेकिन भाजपा और वाजपेई ने अपनी भूमिका कायम रखते हुए मुझे ही यह पद दिया। इसी प्रकार महाराष्ट्र मेंमुझे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने में अटलजी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उस समय अटलजी की वजह से मुझे भाजपा का पूरा सहयोग मिल रहा था। हालांकि यह दोनों पद के लिए शिवसेना प्रमुख की वजह से ही मुझे मिले थे, क्यों कि किसी भी पार्टी में किसे महत्वपूर्ण पद देना है यह पक्षप्रमुख ही तय करता है। बालासाहेब ठाकरे व अटलजी का संबंध भी दोस्ताना ही रहते थे और दोनों में घंटों हसी मजाक चलता रहता था। इस तरह की जानकारी भी मनोहर जोशी ने दी है। इतना ही नहीं लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए संसद में सावरकर व छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र अटलजी की ही वजह से लग सके थे। इस काम के लिए तत्कालीन मंत्री प्रमोद महाजन ने सर्वदलीय नेताओं से मिलकर इस काम को आसान बनाया था।

Updated : 16 Aug 2018 6:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top