Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

पाकिस्तान ने 15 फरवरी के T20 वर्ल्डकप मैच बॉयकॉट का ऐलान, भारत से था मुकाबला

पाकिस्तान ने 15 फरवरी के T20 वर्ल्डकप मैच बॉयकॉट का ऐलान, भारत से था मुकाबला

2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सरकार के ऐलान के बाद भारत-पाक मैच रद्द, बांग्लादेश के सपोर्ट में 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार किया।

पाकिस्तान ने 15 फरवरी के t20 वर्ल्डकप मैच बॉयकॉट का ऐलान भारत से था मुकाबला

नई दिल्लीः साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा राजनीतिक मोड़ सामने आया है। पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में आयोजित होने वाला था।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सरकार की ओर से यह निर्देश रविवार को मिला। सरकार ने कहा कि पाकिस्तान की टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ लीग स्टेज का मैच नहीं खेलेगी। यह मैच श्रीलंका में आयोजित होना था।

ग्रुप स्टेज मैच का किया बॉयकॉट

इसके साथ ही शहबाज शरीफ सरकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि अगर टूर्नामेंट के नॉकआउट में या सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, तो उस स्थिति में क्या फैसला होगा। फिलहाल पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार का एलान किया है। 

7 फरवरी से शुरू हो रहा वर्ल्डकप

बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे। कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे, जबकि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की भिड़ंत होगी। वहीं, भारत अपना पहला मुकाबला मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलेगा।

एक दिन में आयोजित होंगे 3 मुकाबले

भारतीय समय के अनुसार पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच सुबह 11 बजे, वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड मैच दोपहर 3 बजे और भारत-यूएसए मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

4 ग्रुप में 20 टीमें की गई शामिल

टूर्नामेंट में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं, जहां यूएसए और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अब पाकिस्तान को यूएसए और नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे। ऐसा होने पर पाकिस्तान भारत से खेले बिना भी अगले दौर में पहुंच सकता है। 

Related to this topic: