Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

T20 WC में 16 साल से इस रिकॉर्ड का सूखा, सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन कौन बनेगा नया ही

T20 WC में 16 साल से इस रिकॉर्ड का सूखा, सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा या ईशान किशन कौन बनेगा नया हीरो?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का 16 साल पुराना शतकीय सूखा खत्म होगा या नहीं। वर्ल्डकप में सूर्यकुमार, अभिषेक और ईशान किशन से उम्मीदें।

t20 wc में 16 साल से इस रिकॉर्ड का सूखा सूर्यकुमार अभिषेक शर्मा या ईशान किशन कौन बनेगा नया हीरो

नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू में कुछ दिन का समय बचा है। सात फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है। इस बार खिताब बचाने के साथ ही इंडिया टीम के लिए एक और बड़ा सवाल है। क्या भारतीय बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में 16 साल से चले आ रहे शतक के सूखे को खत्म कर पाएंगे?

फ्रेंचाइजी क्रिकेट और द्विपक्षीय टी20 सीरीज में शतक अब आम हो गए हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा बेहद दुर्लभ रहा है। 2007 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सिर्फ 10 खिलाड़ियों ने ही शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने यह उपलब्धि दो बार हासिल की है, जबकि भारत की ओर से अब तक सिर्फ सुरेश रैना ही टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

जब रैना ने रचा था इतिहास

दरअसल, साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने ग्रोस आइलेट में 60 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। तीसरे नंबर पर उतरे रैना की इस पारी के दम पर भारत ने 185/5 का स्कोर खड़ा किया और दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया।

क्या अब खत्म होगा 16 साल का इंतजार?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन तीनों का बल्ला जमकर बोला। ईशान किशन ने 231.18 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 249.31 के स्ट्राइक रेट से 182 रन ठोके और दो अर्धशतक जमाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पांच मैचों में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए, तीन अर्धशतक लगाए और 196.74 के स्ट्राइक रेट के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

ग्रुप ए में भारत की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका के साथ है। टीम इंडिया सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से मुकाबला होगा। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला किया है। वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिलेंगे।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 2026 का वर्ल्ड कप भारत के लिए एक नया शतकीय अध्याय लिखेगा।

Related to this topic: