Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन तक बराबरी की टक्कर, दोनों टीमों की पहली पारी 387 पर खत्म

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन तक बराबरी की टक्कर, दोनों टीमों की पहली पारी 387 पर खत्म

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन तक बराबरी की टक्कर दोनों टीमों की पहली पारी 387 पर खत्म

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों टीमें बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 2 रन बना लिए हैं। वहीं पहली पारी में दोनों टीमों ने समान स्कोर (387 रन) बनाए। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर डटे हुए हैं। मुकाबला पूरी तरह से संतुलित नजर आ रहा है।

केएल राहुल ने लगाया शतक

तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 145/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन पूरे किए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 198 गेंदों में 141 रन की अहम साझेदारी की।

जडेजा की संयमित पारी

केएल राहुल और ऋषभ पंत की साझेदारी के टूटने के बाद रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला । उन्होंने पहले नीतीश रेड्‌डी के साथ मिलकर 165 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की। फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ 113 गेंदों पर 50 रन जोड़े। इन साझेदारियों की बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 376 तक पहुंचा। जडेजा ने 72 रनों की अहम पारी खेली। उनके आउट होते ही भारत की पारी जल्द सिमट गई।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने 3 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को भी 1-1 सफलता मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रन आउट हुए।

Related to this topic: