केएल राहुल बने भारत की मजबूत दीवार, बुमराह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, जानिए लॉर्ड्स टेस्ट के द

केएल राहुल बने भारत की मजबूत दीवार, बुमराह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, जानिए लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का हाल

By : Rashmi Dubey
केएल राहुल बने भारत की मजबूत दीवार, बुमराह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, जानिए लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का हाल

IND vs ENG Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट मैच में मुकाबला अब तक बराबरी का नजर आ रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। टीम के लिए केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं ऋषभ पंत 19 रन पर टिके हुए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 गेंदों में 38 रन की अहम साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

भारत की शुरुआत खास नहीं रही । टीम ने अपने तीन अहम विकेट जल्दी गंवा दिए। ओपनर यशस्वी जायसवाल 13 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन और करुण नायर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट झटके। वहीं चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर ने तेज शुरुआत करते हुए भारत को शुरुआती झटका दिया। इंग्लिश गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

निचले क्रम ने संभाली इंग्लैंड की पारी

दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन लंच से पहले टीम ने 271 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में जैमी स्मिथ (51 रन) और ब्रायडन कार्स (56 रन) ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। ब्रायडन कार्स की पारी की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 387 रन तक पहुंचा। वहीं जो रूट ने 99 रन से आगे खेलते हुए 104 रन की बेहतरीन पारी खेली।

बुमराह ने लॉर्ड्स में चटकाए पांच विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी में 5 विकेट चटकाए। यह इस सीरीज में उनकी दूसरी और करियर में 15वीं बार है जब उन्होंने टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। बुमराह की सटीक लाइन और लेंथ के आगे इंग्लैंड के टॉप और मिडल ऑर्डर दोनों ही परेशान नजर आए। उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोक दिया।

संबंधित सामग्री

विराट कोहली की वापसी लगभग तय, फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयार

विराट कोहली की वापसी लगभग तय, फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयार

विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इससे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की राह लगभग साफ हो गई है। BCCI ने उन्हें स्क्वाड में शामिल किया है।

Jul 03, 2026
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? श्रेयस अय्यर की दी दलील से उठे नए सवाल

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार क्यों बढ़ा? श्रेयस अय्यर की दी दलील से उठे नए सवाल

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर की दलील ने टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया पर नई बहस छेड़ दी है। क्या अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी या फिर प्रदर्शन के आधार पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिल

Jul 01, 2026
बुमराह की वापसी से बदला समीकरण, गिल के स्क्वायड में शामिल कोहली क्या खेल पाएंगे इंग्लैंड वनडे सीरीज?

बुमराह की वापसी से बदला समीकरण, गिल के स्क्वायड में शामिल कोहली क्या खेल पाएंगे इंग्लैंड वनडे सीरीज?

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह की वापसी ने गेंदबाजी को मजबूती दी है, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता अब फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी।

Jun 21, 2026
RCB की जीत पर इस बार नहीं होगा खुला जश्न? बेंगलुरु पुलिस ने IPL फाइनल से पहले लगाए सख्त प्रतिबंध

RCB की जीत पर इस बार नहीं होगा खुला जश्न? बेंगलुरु पुलिस ने IPL फाइनल से पहले लगाए सख्त प्रतिबंध

आईपीएल 2026 फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी फैंस के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। चिन्नास्वामी हादसे के बाद जश्न, पटाखों और सार्वजनिक जुटान पर कड़ी निगरानी रहेगी।

May 31, 2026
अगर फाइनल पर बरसे बादल तो किसके सिर सजेगा ताज? RCB-GT मैच से पहले जानिए IPL के पूरे नियम

अगर फाइनल पर बरसे बादल तो किसके सिर सजेगा ताज? RCB-GT मैच से पहले जानिए IPL के पूरे नियम

IPL 2026 फाइनल में RCB और गुजरात टाइटंस के बीच बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर मैच धुल गया तो विजेता कैसे तय होगा, रिजर्व डे और सुपर ओवर से जुड़े सभी नियम जानिए।

May 31, 2026