Breaking News
  • प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत: मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला
  • सोने में सोमवार को 8 हजार, चांदी में 13 हजार रुपए की गिरावट
  • हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी का बयान
  • पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग: PM मोदी बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे
  • असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत; 2 घायल
  • असम- मंत्री नंदिता गार्लोसा का टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन की
  • मध्य प्रदेश में 26 मार्च से बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया

होम > खेल

IPL 2026 New Rules BCCI Guidelines

IPL 2026 के लिए BCCI की नई गाइडलाइन, मैच के दिन प्रैक्टिस पूरी तरह बंद,जर्सी नंबर को लेकर नियम

IPL 2026 शुरू होने से पहले BCCI ने टीम और खिलाड़ियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की। मैच के दिन प्रैक्टिस और फिटनेस टेस्ट पर रोक, ड्रेसिंग रूम एंट्री और जर्सी नियम सख्त।


ipl 2026 के लिए bcci की नई गाइडलाइन मैच के दिन प्रैक्टिस पूरी तरह बंदजर्सी नंबर को लेकर नियम

BCCI New Rules For IPL 2026 |

नई दिल्ली। पूरे देश में क्रिकेट फैंस को अब आईपीएल शुरू होने का इंतजार है। इस बीच बीसीसीआई ने IPL 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें कई सख्त नियम शामिल हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि 28 मार्च से शुरू हो रहे 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रैक्टिस के नियमों में बड़ा बदलाव

नई गाइडलाइन के तहत हर टीम को अभ्यास के लिए सीमित संसाधन दिए जाएंगे। प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मुख्य स्क्वायर पर एक साइड विकेट मिलेगा। खास बात यह है कि एक टीम दूसरी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। भले ही वह खाली क्यों न हो।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों को अलग-अलग विकेट दिए जाएंगे। ताकि निष्पक्षता बनी रहे। ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी और अभ्यास पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।

मैच के दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक

इस बार खिलाड़ियों के लिए मैच-डे पर फिटनेस टेस्ट भी पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। टीमों को स्टेडियम तक टीम बस से ही आना होगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अलग-अलग बैच में लाया जा सकता है। परिवार और दोस्तों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। वे केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही अभ्यास देख पाएंगे। मैदान या ड्रेसिंग रूम में एंट्री नहीं होगी।

ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ की एंट्री

ड्रेसिंग रूम और मैदान पर सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही जाने की अनुमति होगी। हर स्टाफ सदस्य के पास एक्रेडिटेशन कार्ड होना जरूरी है, वरना जुर्माना लगाया जा सकता है। मैच के दिन केवल 12 सपोर्ट स्टाफ जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। उनको टीम के साथ रहने की अनुमति दी गई है, ताकि अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे।

जर्सी नंबर बदलने पर देना होगा अपडेट

नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी अपना जर्सी नंबर बदलता है तो टीम को इसकी जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले देनी होगी। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट नियमों के तहत शुरुआती ओवरों में ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा।

क्यों जरूरी हैं ये नियम?

बीसीसीआई का मानना है कि इन नियमों से टूर्नामेंट में अनुशासन बढ़ेगा और सभी टीमों को बराबर परिस्थितियां मिलेंगी। यानी इस बार IPL सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि नियमों के स्तर पर भी पहले से ज्यादा सख्त और व्यवस्थित नजर आने वाला है।

Related to this topic: