Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने उपकप्तान, ये खिलाड़ी हुए बाहर

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने उपकप्तान, ये खिलाड़ी हुए बाहर

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान शुभमन गिल बने उपकप्तान ये खिलाड़ी हुए बाहर

India Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में अधिकांश वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ बड़े नामचीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है। शुभमन गिल की उप-कप्तानी ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।

अभिषेक और संजू पर भरोसा बरकरार

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा में भारतीय सेलेक्टर्स ने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा बनाए रखा है। अभिषेक शर्मा जो वर्तमान में T20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और संजू सैमसन टीम के प्रमुख ओपनर रहेंगे। इसके अलावा T20 रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल को उप-कप्तान के रूप में मौका मिला है।

टीम इंडिया का मिडिल और गेंदबाजी ऑर्डर

टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की मौजूदगी के बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी खेलेंगे। टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मुख्य पेस अटैक संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग को मजबूत बनाने के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को टीम में रखा गया है।

इन नामचीन खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान में कुछ बड़े नामचीन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी इस बार टीम में शामिल नहीं हुए। 



Related to this topic: