Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

भारत ने 61 रन से पाक को हराया

टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर करारा वार, 61 रन से ऐतिहासिक जीत

भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई, ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन ठोके। पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत।

टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर करारा वार 61 रन से ऐतिहासिक जीत

नई दिल्लीः श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में भारत- पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 टी-20 विश्व कप का मैच खेला गया। हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। मैच में इतने अंतर से करारी शिकस्त देकर भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में बाज़ी मारी और टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में जगह पक्की कर ली।

विश्व कप में 8वीं शिकस्त

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने 44 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को बिखेर दिया।

ईशान की तूफानी पारी से बना मजबूत स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का अहम योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लेकर कुछ हद तक रनगति पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक सकी।

टॉस के दौरान नहीं मिला हाथ

मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। पिछले साल एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह कदम पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उठाया गया था।

मैच से पहले हनुमानकाइंड का परफॉर्मेंस

टॉस से पहले फिल्म ‘धुरंधर’ के रैपर हनुमानकाइंड ने स्टेडियम में परफॉर्म किया। उनके गानों को लेकर पाकिस्तान में पहले विवाद भी हो चुका है। उन्होंने टाइटल ट्रैक समेत कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया।

वेस्ट इंडीज बनी थी पहली टीम

टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने शानदार लय कायम रखते हुए सुपर-8 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया था। लगातार तीसरी जीत के साथ टीम ने यह उपलब्धि अपने नाम की। रविवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर अपना दबदबा साबित किया था। वहीं, नेपाल की यह लगातार तीसरी हार रही और वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गया था।

Related to this topic: