Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

India U19 squad for Tour of England 2025: जून में भारतीय सीनियर टीम के इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ भारत की अंडर-19 टीम भी उसी महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल का सबसे तेज शतक है।

वनडे और रेड-बॉल फॉर्मेट में भिड़ेगी भारतीय U19 टीम

बीसीसीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि जूनियर चयन समिति ने 24 जून से 23 जुलाई 2025 तक इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस दौरे के तहत टीम सबसे पहले एक 50 ओवर का अभ्यास मैच खेलेगी, जिसके बाद इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो बहु-दिवसीय मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस दौरे में युवा खिलाड़ियों को सीमित ओवरों और रेड-बॉल क्रिकेट दोनों में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका




विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, राहुल कुमार,मौल्यराजसिंह चावड़ा, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान,आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल,खिलान पटेल, युधाजीत गुहा, मोहम्मद एनान, प्रणव राघवेंद्र, अनमोलजीत सिंह, आदित्य राणा, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर),आयुष म्हात्रे (कप्तान)।

Standby खिलाड़ी: डी दीपेश, नमन पुष्पक, वेदांत त्रिवेदी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर),विकल्प तिवारी।

इंग्लैंड दौरे पर भारत U-19 टीम का पूरा शेड्यूल

वार्म-अप मैच

24 जून (मंगलवार) – 50 ओवरों का अभ्यास मुकाबला

वनडे सीरीज (5 मुकाबले)

27 जून (शुक्रवार) – पहला वनडे

30 जून (सोमवार) – दूसरा वनडे

2 जुलाई (बुधवार) – तीसरा वनडे

5 जुलाई (शनिवार) – चौथा वनडे

7 जुलाई (सोमवार) – पांचवां और अंतिम वनडे

मल्टी-डे (लंबे फॉर्मेट) मुकाबले

12 से 15 जुलाई – पहला बहु-दिवसीय मैच

20 से 23 जुलाई – दूसरा बहु-दिवसीय मैच

जल्द होगा भारत की सीनियर टीम का ऐलान

इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ जूनियर ही नहीं बल्कि भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम भी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। बीसीसीआई जल्द ही इस दौरे के लिए टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान करने वाली है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया को नए टेस्ट कप्तान की ज़रूरत है। इस रेस में जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई IPL 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले ही स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है।

Related to this topic: