Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > खेल

सुपर-8 में भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

सुपर-8 में भारत की SA, WI और जिम्बाब्वे से टक्कर तय, जानें और कौन सी टीम ने किया क्वालिफाई

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। 22 फरवरी से मुकाबले शुरू, सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे।


सुपर-8 में भारत की sa wi और जिम्बाब्वे से टक्कर तय जानें और कौन सी टीम ने किया क्वालिफाई

Team India Squad |

नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत चुनौतियां होंगी। ऑस्ट्रेलिया के लीग स्टेज से बाहर होने के बाद ग्रुप समीकरण बदले और जिम्बाब्वे ने उसकी जगह सुपर-8 में एंट्री कर ली।

ग्रुप-1 में भारत की टक्कर किनसे?

बता दें कि टीम इंडिया को सुपर-8 के ग्रुप-1 में रखा गया है। यहां उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका,वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से होगा। हालांकि पहले उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप में रहेगा। लेकिन वह लीग चरण में ही बाहर हो गया। ऐसे में जिम्बाब्वे ने ग्रुप-बी से क्वालिफाई कर जगह बनाई।


टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे। इसमें भारत अपना पहला मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से होगा। जबकि आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।

हर ग्रुप में चार टीमें होंगी और सभी एक-दूसरे से तीन-तीन मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ग्रुप-2 में कौन पहुंचा?

ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका पहले ही जगह बना चुके हैं। चौथी टीम का फैसला पाकिस्तान और नामीबिया के मुकाबले से होगा। इस मुकाबले में अगर पाकिस्तान जीतता है तो वह सुपर-8 में पहुंचेगा, वरना अमेरिका को मौका मिलेगा।

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टीम इंडिया सुपर-8 में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वह खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा पाएगी।

Related to this topic: