Breaking News
  • श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर 8 पहुंचने की राह हुई कठिन
  • गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी, पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे
  • चांदी 1,486 रुपए सस्ती होकर 2.41 लाख/किलो हुई, सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा
  • एमपी विधानसभा बजट सत्र- राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
  • दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन- एप और वेब दोनों सर्विस ठप
  • सेंसेक्स में 650 अंकों की उछाल, एक दिन में 3 लाख करोड़ की संपत्ति बढ़ी
  • छत्तीसगढ़- SDM-नायब तहसीलदार की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, एसडीएम सहित 4 हिरासत में
  • महाकाल मंदिर में साल में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मारती हुई, रात 11 बजे बंद होंगे पट
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित

होम > खेल

ICC T20 वर्ल्डकप मेंऑस्ट्रेलिया को झटका

श्रीलंका की जीत से ऑस्ट्रेलिया संकट में, सुपर 8 में पहुंचे के लिए इस टीम के मैच से उम्मीदें

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, निसंका के शतक से सुपर-8 में जगह पक्की; कंगारू टीम की उम्मीदें अब अन्य नतीजों पर।

श्रीलंका की जीत से ऑस्ट्रेलिया संकट में सुपर 8 में पहुंचे के लिए इस टीम के मैच से उम्मीदें

नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार की रात रोमांच और उलटफेर से भरी रही। श्रीलंका ने दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद कंगारू टीम का सफर लगभग खत्म माना जा रहा है, जबकि श्रीलंका ने लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

निसंका का शतक बना मैच का टर्निंग पॉइंट

पथुम निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह इस टूर्नामेंट का पहला शतक भी रहा।

उनके साथ कुसल मेंडिस ने 51 रन की अहम पारी खेली। दोनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। श्रीलंका ने 182 रन का लक्ष्य महज 18 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 181 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिससे टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी।

हालांकि मध्यक्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बन सका।

श्रीलंका की ओर से दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके, जबकि दुष्मंथा चमीरा को 2 सफलताएं मिलीं।

अब दूसरे मैचों पर टिकी ऑस्ट्रेलिया की नजर

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की राह बेहद कठिन हो गई है। टीम को अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को हराना होगा और साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे अपने दोनों बचे मैच हार जाए।

अगर जिम्बाब्वे ने एक भी मैच जीत लिया, तो वह श्रीलंका के साथ सुपर-8 में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में इस बार छोटी-बड़ी टीमों के बीच का अंतर लगभग मिटता दिख रहा है, और यही वजह है कि हर मुकाबला अब करो या मरो की स्थिति में बदल चुका है।

Related to this topic: