Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

फ्रांस-स्पेन सेमीफाइनल आज

FIFA World Cup 2026: आज फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल, फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी दो दिग्गज टीमें

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन की टीमें आमने-सामने। दोनों दिग्गज टीमें फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी।


fifa world cup 2026 आज फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी दो दिग्गज टीमें

फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को फुटबॉल की दो दिग्गज टीमों फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। एक ओर किलियन एमबाप्पे की अगुवाई में लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही फ्रांस है, तो दूसरी ओर स्पेन अपनी मशहूर 'टिकी-टाका' शैली के दम पर दूसरा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश में है।

एमबाप्पे बनाम स्पेन का मजबूत डिफेंस

फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत उसकी आक्रामक फॉरवर्ड लाइन है। कप्तान किलियन एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक 8 गोल कर चुके हैं और शानदार फॉर्म में हैं। उनके अलावा उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिस, डेजायर डोउ और ब्रैडली बारकोला भी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। रक्षा पंक्ति में डायोट उपामेकानो और विलियम सलीबा की जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो गोल खाए हैं।

स्पेन की टिकी-टाका शैली पर सबकी नजर

स्पेन की पहचान उसके टिकी-टाका खेल से है, जिसमें छोटे और तेज पास के जरिए गेंद पर लगातार नियंत्रण बनाए रखा जाता है। मिडफील्ड में रोड्री, पेड्री और डैनी ओल्मो टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। वहीं गोलकीपर उनाई सिमोन, डिफेंडर आयमेरिक लापोर्ट और पाउ कुबार्सी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। आक्रमण में लामिन यामल, निको विलियम्स और मिकेल ओयार्जाबल विपक्षी रक्षा पंक्ति को चुनौती देंगे।

दोनों टीमों का विश्व कप सफर

फ्रांस

  • ग्रुप चरण में सेनेगल, इराक और नॉर्वे को हराया।

  • राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को हराया।

  • राउंड ऑफ 16 में पराग्वे को मात दी।

  • क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा।

  • टूर्नामेंट में अब तक सभी मैच जीते।

स्पेन

  • पहले मैच में कैप वर्दे के खिलाफ ड्रॉ।

  • इसके बाद सऊदी अरब और उरुग्वे को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

  • राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को हराया।

  • राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

पुराने रिकॉर्ड क्या कहते हैं?

विश्व कप इतिहास में फ्रांस और स्पेन की भिड़ंत केवल एक बार हुई है। वर्ष 2006 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। हालांकि हालिया मुकाबलों में स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने पिछली दो भिड़ंत में फ्रांस को हराया है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक माना जा रहा है।

कोच और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास

स्पेन के युवा स्टार लामिन यामल ने कहा कि फ्रांस को उनसे डरना चाहिए। वहीं स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने भरोसा जताया कि उनकी टीम फ्रांस को हराने में सक्षम है। दूसरी ओर, एमबाप्पे ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य सिर्फ ट्रॉफी जीतना है और जब तक विश्व कप नहीं जीतेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे।

Related to this topic: