Home > खेल > क्रिकेट > चंद्रयान-2 पर वीरेंद्र सहवाग ने किया यह ट्वीट, पढ़े पूरी खबर

चंद्रयान-2 पर वीरेंद्र सहवाग ने किया यह ट्वीट, पढ़े पूरी खबर

चंद्रयान-2 पर वीरेंद्र सहवाग ने किया यह ट्वीट, पढ़े पूरी खबर
X

नई दिल्ली। इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम के साथ टूटने और चंद्रयान मिशन-2 को झटका लगने के बाद शनिवार (7 सितंबर) को इसरो की कई सालों की कड़ी मेहनत धरी रह गई। लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई, जिसके बाद वैज्ञानिक काफी निराश हैं। भले ही इस मिशन के सफल नहीं हो पाने पर वैज्ञानिक दुखी हों, लेकिन ऐसे में पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश का हर आम नागरिक इसरो को दिलासा देने में जुटा है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा ट्वीट किया है, जो आपका दिल जीत लेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान -2 मिशन को सफल बनाने के महत्वाकांक्षी प्रयास पर देश का हर व्यक्ति गौरव बता रहा है। चन्द्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया, जिससे माहौल में उदासी छा गई।







बता दें कि लैंडर 'विक्रम को चंद्रमा की सतह की ओर लाने की प्रक्रिया 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य और योजना के अनुरूप देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के शिवन देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 में आई बाधा के बाद भावुक हो गए, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बधाया।

Updated : 7 Sep 2019 7:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top