Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जुलाई में जाएगी बांग्लादेश , 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जुलाई में जाएगी बांग्लादेश , 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी

सभी मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम जुलाई में जाएगी बांग्लादेश  3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी

नईदिल्ली/वेबडेस्क।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम जुलाई में एक सफेद गेंद श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की महिला विंग की अध्यक्ष शफीउल आलम चौधरी नडेल, ने क्रिकबज से बातचीत में उक्त जानकारी दी।

नडेल ने कहा, "हां, हम जुलाई में भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज खेलेंगे और सभी मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।" 11 वर्षों में यह पहली बार होगा जब शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा। आखिरी बार बांग्लादेश की महिला टीम ने इस स्थान पर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

3 वनडे और 3 टी 20 - 

भारतीय टीम तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने के लिए छह जुलाई को ढाका पहुंचेगी। टी-20 मैच 9, 11 और 13 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि तीन एकदिनी मैच 16, 19 और 22 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच दिन में खेले जाएंगे।

Related to this topic: