Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट-रोहित बाहर, शिखर धवन बने कप्तान

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट-रोहित बाहर, शिखर धवन बने कप्तान

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित विराट-रोहित बाहर शिखर धवन बने कप्तान

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है। जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

धवन को यह जिम्मेदारी नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मिली है। रोहित को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया गया है। रोहित के अलावा विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को भी आराम मिला है। श्रृंखला के तीनों मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। 

तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम इस प्रकार है- शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Related to this topic: