Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

IND vs SA : भारत के लंच तक 3 विकेट गिरे, कोहली-अय्यर ने संभाली पारी

IND vs SA : भारत के लंच तक 3 विकेट गिरे, कोहली-अय्यर ने संभाली पारी

ind vs sa  भारत के लंच तक 3 विकेट गिरे कोहली-अय्यर ने संभाली पारी

नईदिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। 

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 24 रन पर भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (05), शुभमन गिल (02) और यशस्वी जायसवाल (17) के विकेट खो दिये, यहां से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला, हालांकि भारतीय टीम की हालत और खराब हो सकती थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्षेत्ररक्षकों ने कोहली और अय्यर दोनों के आसान कैच छोड़ दिये। अय्यर का कैच मार्को जानसेन ने और कोहली का कैच टोनी डी जॉर्जी ने छोड़ा। जिसका फायदा उठाकर कोहली और अय्यर ने लंच तक भारत का स्कोर 91 रन पहुंचा दिया। कोहली 33 और अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नान्द्रे बर्गर ने दो और कगिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

Related to this topic: