Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

बॉक्सिंग डे टेस्ट: दूसरे दिन पाक गेंदबाजों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रन पर सिमटी

बॉक्सिंग डे टेस्ट: दूसरे दिन पाक गेंदबाजों की वापसी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रन पर सिमटी

डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इसी स्कोर पर आगा सलमान ने वॉर्नर को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। वॉर्नर ने 38 रन बनाए।


बॉक्सिंग डे टेस्ट दूसरे दिन पाक गेंदबाजों की वापसी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रन पर सिमटी

मेलबर्न। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रनों पर समाप्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 रन बनाए। लाबुशेन के अलावा ससामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 42, मिचेल मार्श ने 41, डेविड वॉर्नर ने 38 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इसी स्कोर पर आगा सलमान ने वॉर्नर को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। वॉर्नर ने 38 रन बनाए।

इसके बाद 108 के कुल स्कोर पर हसन अली ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। ख्वाजा ने 42 रन बनाए। 154 के कुल स्कोर पर आमेर जमाल ने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। स्मिथ ने 26 रन बनाए। ट्रेविस हेड कुछ खास नहीं कर सके और 204 के कुल स्कोर पर केवल 17 रन बनाकर शाहिन अफरीदी के शिकार बने। 250 के कुल स्कोर पर मार्श भी 41 रन बनाकर मीर हामजा का शिकार बने। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 318 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए आमेर जमाल ने 3, मीर हामजा, हसन अली, शाहिन शाह अफरीदी ने 2-2 और आगा सलमान ने 1 विकेट लिया।