इंदौर में क्रिकेट का रोमांच :एयरपोर्ट पर स्टार बल्लेबाजों की झलक पाने उमड़ी भीड़

इंदौर में क्रिकेट का रोमांच :एयरपोर्ट पर स्टार बल्लेबाजों की झलक पाने उमड़ी भीड़

By : Swadesh Bhopal
इंदौर में क्रिकेट का रोमांच :एयरपोर्ट पर स्टार बल्लेबाजों की झलक पाने उमड़ी भीड़

18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में होगा मुकाबला

अहिल्या नगरी इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड की टीम भी इंदौर पहुंच गई। एयरपोर्ट पर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंचते ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे होटल के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट और होटल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह अंतिम और महत्वपूर्ण मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीमों के आगमन के बाद शाम के सत्र में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक दोनों टीमें दोपहर और शाम के सत्र में आधिकारिक अभ्यास सत्र में भाग लेंगी।

26 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम पूरी तरह से भरने की उम्मीद है, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारों को देखने के लिए स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

रोहित-विराट को लेकर प्रशंसकों में दिखा उत्साह

जैसे ही खिलाड़ी इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे, फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। पहले कोच गौतम गंभीर बाहर आए और उसके बाद विराट कोहली को देखते ही भीड़ झूम उठी। कई प्रशंसक खिलाड़ियों की पेंटिंग लेकर खड़े थे, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण हो गया।

होलकर स्टेडियम में भारत का शानदार रिकॉर्ड

इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है। अब तक यहां कुल सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और खास बात यह है कि भारत ने इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। यहां पिछला मुकाबला साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी।

इस बार भी क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया अपने विजय रथ को बरकरार रखेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में जीत का परचम लहराएगी।

तीसरा मैच होगा निर्णायक

राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की। अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा है। भारतीय टीम के सामने सीरीज जीतने की बड़ी चुनौती है, जबकि कीवी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं...

Oct 11, 2026
न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हार के बीच विराट कोहली ने वनडे में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन और NZ के खिलाफ 7 शतक लगाए।

Jan 19, 2026
कोहली का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंदौर में टूटा किला; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

कोहली का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंदौर में टूटा किला; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

इंदौर वनडे में विराट कोहली के शतक के बावजूद भारत 41 रन से हारा। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती।

Jan 18, 2026