Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > धर्म

Vastu Shastra Auspicious Signs for Good News

अगर आपको भी दिख रहे हैं ये संकेत तो मिलने वाली है खुशखबरी, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ घटनाएं और संकेत शुभ माने जाते हैं। जानिए मंदिर की घंटी, पक्षियों का दिखना और घर में घोंसला बनने का क्या अर्थ है।


अगर आपको भी दिख रहे हैं ये संकेत तो मिलने वाली है खुशखबरी जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

कई बार जिंदगी में कुछ छोटी-छोटी घटनाएं अचानक ध्यान खींच लेती हैं। कोई खास खुशबू, मंदिर की घंटियों की आवाज या रास्ते में दिखने वाला कोई पक्षी… आम तौर पर हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन Vastu Shastra की मान्यताओं के अनुसार, ये संकेत भविष्य में होने वाली सकारात्मक घटनाओं का इशारा हो सकते हैं। कहा जाता है कि अगर ऐसे संकेत बार-बार मिलें तो उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

दिन की शुरुआत में ये संकेत हों तो समझिए शुभ है

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंखनाद की ध्वनि सुनना बेहद शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का संकेत माना जाता है। इसी तरह यदि घर में बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक मनमोहक खुशबू महसूस हो तो इसे भी अच्छा संकेत समझा जाता है। मान्यता है कि यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और जिस काम को लेकर आप चिंतित हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। 

कुछ पक्षियों का दिखना भी माना गया है शुभ

वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पक्षियों का दिखाई देना सौभाग्य से जोड़ा गया है। जिनमें तोता दिखाई देना या उल्लू का नजर आना है। मान्यता है कि ऐसे संकेत धन लाभ या अच्छी खबर के आगमन का इशारा कर सकते हैं। हालांकि इन बातों को आस्था से जोड़कर देखा जाता है।

घर में चिड़िया का घोंसला बनना

अगर आपके घर या उसके आसपास किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो वास्तु के अनुसार यह भी सकारात्मक संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि यह घर में खुशियों के आगमन और बड़ी बाधा के टलने का संकेत हो सकता है। कई लोग इसे पारिवारिक सुख-शांति से भी जोड़कर देखते हैं। 

घर से निकलते समय मिलें ये संकेत

जब आप किसी जरूरी काम से घर से निकलें और रास्ते में गाय या बछड़ा दिख जाए, या गाय को दूध पिलाते हुए देख लें, तो इसे बेहद शुभ माना गया है। इसी तरह, घर से निकलते समय मंदिर में पूजा-अर्चना होते देखना भी सफलता का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने पर जिस काम के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

ध्यान रहे, ये सभी बातें पारंपरिक मान्यताओं और आस्था पर आधारित हैं। इन्हें सकारात्मक सोच के रूप में लेना बेहतर है। कई बार विश्वास और उम्मीद ही हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दे देते हैं।