Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > धर्म

महाशिवरात्रि पर राशियों के लिए शुभ समय

महाशिवरात्रि पर बुध का उत्तरवर्ती गोचर: इन तीन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

इस महाशिरात्रि कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। जानए कौन सी राशियों को मिलेगा धन का लाभ और कौन सी राशियों को मिलगी बिजनेस में तरक्की ?


महाशिवरात्रि पर बुध का उत्तरवर्ती गोचर इन तीन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

इस महाशिवरात्रि कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों की चाल बदल रही है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बदलाव खासतौर पर करियर, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन‑सी राशियों के लिए यह महाशिवरात्रि गोल्डन टाइम साबित होगी।

कौनसा ग्रह बदलेगा चाल? 

इस महाशिवरात्रि, 15 फरवरी को बुध ग्रह उत्तर दिशा की ओर अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और संचार का ग्रह माना जाता है। जब भी बुध अपनी दिशा बदलते हैं, तो इसका असर खासकर करियर, व्यापार, शिक्षा और धन में वृद्धि को लेकर देखा जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा में कैलाश पर्वत स्थित है, जहां भगवान शिव का निवास माना जाता है। इसी दिशा में धन के देवता कुबेर का स्थान भी है। इसलिए महाशिवरात्रि पर बुध का उत्तर की ओर जाना आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में शुभ माना जा रहा है। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार यह बदलाव विशेष रूप से तीन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए, इन तीन राशियों के बारे में जानते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के करियर और व्यापार में विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। इनके रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में सफलता के लिए नए द्वार खुलने वाले हैं। बिजनेस में विशेष रूप से लाभ की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों पर आपकी बातचीत करने का प्रभाव पड़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। विदेश से जुड़े कामों में भी गति आ सकती है। छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई और नई चीजें सीखने के लिए अच्छा है।

कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को जीवन में आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी व्यक्ति या कहीं पर अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही धन को लेकर विशेष लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और पदोन्नति संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संबंध भी अच्छे होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने से दिनचर्या में सुधार आएगा और काम में मन लगेगा।

मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए यह बदलाव कामकाज में नए अवसर लाएगा। नए अनुबंध और बिजनेस डील्स संभव हैं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजना शुरू करने का समय अनुकूल है। संपत्ति और जमीन से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

महाशिवरात्रि के दिन बुध का उत्तरवर्ती होना व्यापार, धन और करियर से जुड़े मामलों में शुभ संकेत दे रहा है। मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए यह समय प्रगति, नए अवसर और आर्थिक सुधार का संकेत है।

Related to this topic: