Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > धर्म

Mahakal Aarti Booking: संध्या-शयन आरती 250 रुपए

महाकाल की संध्या और शयन आरती अब बिना टिकट नहीं

महाकाल मंदिर में अब संध्या और शयन आरती के लिए 250-250 रुपए शुल्क। जानिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया, दर्शन नियम और पूजा शुल्क


महाकाल की संध्या और शयन आरती अब बिना टिकट नहीं

250-250 रुपए देकर ही मिलेगा सामने बैठकर दर्शन का अवसर

उज्जैन। महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब दर्शन के नियम फिर बदले हैं। भस्मारती के बाद अब संध्या आरती और शयन आरती भी टिकट व्यवस्था में आ गई है। यानी अब आरती के दौरान बैठकर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी होगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने गुरुवार से यह नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत संध्या आरती और रात्रिकालीन शयन आरती के लिए प्रति व्यक्ति 250-250 रुपए शुल्क तय किया गया है। बिना शुल्क वाले श्रद्धालु पहले की तरह चलते-चलते ही दर्शन कर सकेंगे।

बढ़ती भीड़ बनी वजह

मंदिर समिति का कहना है कि संध्या और शयन आरती के समय श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी। भीड़ नियंत्रण और आरती की गरिमा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब सीमित संख्या में श्रद्धालु ही आरती स्थल के भीतर प्रवेश कर सकेंगे।

सिर्फ ऑनलाइन होगी बुकिंग

नई व्यवस्था के तहत आरती दर्शन की बुकिंग केवल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही की जा सकेगी। ऑफलाइन या काउंटर से टिकट लेने की कोई सुविधा नहीं रखी गई है।

पहले से लागू हैं कई शुल्क

महाकाल मंदिर में पहले ही कई दर्शनों और पूजन विधियों के लिए शुल्क तय है। भस्मारती के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए ऑनलाइन शुल्क देना होता है। वहीं शीघ्र दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपए लिए जाते हैं.मंदिर समिति के अनुसार प्रतिदिन करीब 1200 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भस्मारती का प्रवेश दिया जाता है। सामान्य कतार के साथ-साथ वीआईपी लाइन से दर्शन की सुविधा भी जारी रहेगी।

गर्भगृह अब भी आम भक्तों के लिए बंद

श्रद्धालुओं के बीच सबसे बड़ा सवाल अब भी गर्भगृह प्रवेश को लेकर है। पहले 1500 रुपए शुल्क देकर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन 4 जुलाई 2023 को सावन की भीड़ के चलते इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।उस समय कहा गया था कि सावन के बाद प्रवेश फिर शुरू होगा, लेकिन करीब ढाई साल बीत जाने के बाद भी आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के कपाट नहीं खुल पाए हैं।

महाकाल में प्रमुख पूजन और शुल्क

पूजन सूची

  • जनरल पूजा – ₹100

  • शिवमहिमा पाठ – ₹200

  • रुद्राभिषेक वैदिक पूजा (1 ब्राह्मण) – ₹300

  • रुद्राभिषेक एकादशी (11 अवतरण) – ₹500

  • रुद्राभिषेक 11 अवतरण रुद्र पाठ – ₹1000

  • रुद्राभिषेक लघु 121 पाठ – ₹3000

  • महा रुद्राभिषेक – ₹15,000

  • महामृत्युंजय जाप (1.25 लाख जाप) – ₹15,000