Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > धर्म

चैत्र नवरात्र 2026

चैत्र नवरात्र के पहले दिन करें ये खास उपाय, घर में बनी रह सकती है सुख-समृद्धि

नवरात्रि के पहले दिन करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि...


चैत्र नवरात्र के पहले दिन करें ये खास उपाय घर में बनी रह सकती है सुख-समृद्धि

19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र समय माना जाता है। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से माता की विशेष कृपा बनी रहती है। अगर आप भी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि के पहले दिन ये खास उपाय करें।

height=768

घर में खुशहाली लाने के उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पूरे नौ दिनों तक व्रत नहीं रख पाता, तो वह नवरात्र के पहले और अंतिम दिन उपवास रखकर भी माता की कृपा प्राप्त कर सकता है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे धार्मिक उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने वाले माने जाते हैं।

height=768

नौ देवीयों के नाम

नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों- माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। हर स्वरूप शक्ति, साहस और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन दिनों में किए गए शुभ कार्य घर-परिवार में समृद्धि का मार्ग खोल सकते हैं।

height=768

शुभ अनुष्ठान

1. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
नवरात्र के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। यह मंगल और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और परिवार के लिए तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।

height=768

2. आम के पत्तों का तोरण लगाएं
घर के प्रवेश द्वार पर ताजे आम के पत्तों का तोरण लगाने की परंपरा भी है। यह घर के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाने का प्रतीक है। इससे देवी का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

height=768

3. जल से भरा कलश रखें
नवरात्र के पहले दिन घर के मुख्य द्वार के पास जल से भरा कलश रखना लाभकारी माना जाता है। नए कलश का उपयोग करना बेहतर है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय घर में शांति, सुख-सुविधा और आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक होता है।

height=768

चैत्र नवरात्र केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि और सकारात्मक सोच को अपनाने का अवसर भी है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये सरल उपाय घर-परिवार में खुशहाली और शांति का माहौल बना सकते हैं।

Related to this topic: