Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बोर्ड एग्जाम में बुलेट से फैलाई दहशत, लगा जुर्माना

MP बोर्ड परीक्षाओं के दौरान युवक की शरारत पड़ी भारी, बुलेट से गोली की आवाज पर कटा चालान

शिवपुरी में बोर्ड परीक्षा के दौरान युवक ने बुलेट से गोली जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाई। पुलिस ने पकड़कर चालान किया और साइलेंसर जब्त कर शांति भंग करने पर कार्रवाई की।


mp बोर्ड परीक्षाओं के दौरान युवक की शरारत पड़ी भारी बुलेट से गोली की आवाज पर कटा चालान

शिवपुरी। जिले में इस समय एमपी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। इसी दौरान एक युवक ने अलग ही हरकत कर माहौल में दहशत फैला दी। जिले के बामौकलां में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक युवक ने अपनी बुलेट से गोली की आवाज निकालकर परीक्षा केंद्र के पास दहशत फैला दी। बाद में लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत की पुलिस ने माहौल खराब करने वाले युवक को बुलेट सहित पकड़कर उसका चालान कर दिया है और बुलेट के साइलेंसर को जब्त कर लिया है।


बुलेट का सायलेंसर निकालकर जब्त किया

बताया जाता है कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय बामौरकलां में 16 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान वहां पर कल्ला पुत्र बृजभान यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम पचकुल्ला थाना खनियांधाना आया और अपनी बुलेट मोटर सायकल के सायलेंसर से पटाखा फोड़ने लगा, जिससे स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों में दहशत की स्थिति निर्मित होने के साथ साथ शांति व्यवस्था भंग हो गई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर उसके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की और उसकी बुलेट का सायलेंसर निकालकर जब्त कर लिया।

शिवपुरी में भी किए थे आधा दर्जन वाहनों के चालान

शिवपुरी शहर में बीते दिनों यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर बुलेट में गोली की आवाज निकालने वाला साइलेंसर लगाकर ऐसी हरकत करने वाले कई युवाओं को पकड़ा था। पुलिस ने आधा दर्जन वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की थी। यातायात पुलिस ने इस मामले में चेतावनी भी दी थी कि वाहन चालक अपनी बुलेट में गोली की आवाज या पटाखे की आवाज निकालने वाले साइलेंसर को हटाएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: