Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश

एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं: शिवप्रकाश

एसआईआर को जन आंदोलन बनाएं शिवप्रकाश

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि एसआईआर (SIR) को जन आंदोलन के रूप में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।शिवप्रकाश ने बताया कि इस संपर्क अभियान के माध्यम से बूथ समितियों को और भी मजबूत बनाना है।

एसआईआर पर कार्यशाला

यह बातें उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी और पराक्रमी हैं, जो समाज के बीच भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में जुटे हैं। यह अभियान भी महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी की भूमिका पहले की तरह सक्रिय रहनी चाहिए।

कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है: किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहितों का विरोध किया है। उन्होंने कार्यशाला में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया और संभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं।

कांग्रेस ने हमेशा दिग्भ्रमित किया है: अजय चंद्राकर

भाजपा विधायक और एसआईआर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी के बाद कई बार एसआईआर पर चर्चा हुई, लेकिन पहली बार एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है, जिस पर सभी की निगाहें हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को दिग्भ्रमित करने वाली राजनीति को प्रोत्साहित किया है।

संभागवार दी गई जिम्मेदारियां

रायपुर संभाग प्रभारी: अखिलेश सोनी

दुर्ग: अजय चंद्राकर

सरगुजा: डॉ. विजय शंकर मिश्रा

बस्तर: सौरभ सिंह

बिलासपुर: शिवरतन शर्मा

कार्यालय संचालक: मोहन पवार

इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसमें वैभव वैष्णव, आलोक मेढ़ी, मनीष श्रीवास्तव, वात्सल्य मूर्ति और यजुवेंद्र सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।कार्यालय सहायता हेतु मुकेश तिवारी और अंकित द्विवेदी को शामिल किया गया है।

Related to this topic: