Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 39th kist

Ladli Behna Yojana 39th kist: अगस्त में लाड़ली बहना योजना की 39 वीं किस्त, इस दिन आएगी?

12 जुलाई 2026 को भिंड से योजना की 38वीं किस्त की राशि सीधे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाने के बाद अब सभी की नजरें अगस्त महीने में आने वाली 39वीं किस्त पर टिकी हुई हैं।


ladli behna yojana 39th kist अगस्त में लाड़ली बहना योजना की 39 वीं किस्त इस दिन आएगी

Ladli Behna Yojana 39th kist: अगस्त में लाड़ली बहना योजना की 39 वीं किस्त, इस दिन आएगी? |

Ladli Behna Yojana 39th kist: मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की करोड़ बहनों के लिए अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 12 जुलाई 2026 को भिंड से योजना की 38वीं किस्त की राशि सीधे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाने के बाद अब सभी की नजरें अगस्त महीने में आने वाली 39वीं किस्त पर टिकी हुई हैं।

10 अगस्त को आएगी 39वीं किस्त?

योजना के नियमों और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को योजना की किस्त डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगस्त माह की 39वीं किस्त 10 अगस्त के आसपास बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, राज्य सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किस्त की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

अटक सकती है किस्त

प्रशासन ने साफ किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए डीबीटी और समग्र e-KYC होना अनिवार्य है। यदि किसी लाभार्थी का समग्र पोर्टल पर e-KYC अधूरा है या बैंक खाते से डीबीटी एक्टिव नहीं है, तो 39वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत भवन या वार्ड कार्यालय जाकर इस प्रक्रिया को नि:शुल्क पूरा करा सकती हैं।

ऐसे चेक करें किस्ट 

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।

अपनी सदस्य समग्र ID या आवेदन क्रमांक दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP डाले।

इसके बाद स्क्रीन पर अब तक की सभी किस्तों और भुगतान की पूरी सूची दिख जाएगी।