Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश

वृंदावन होटल आग, 40 लोग फंसे

मथुरा में वृंदावन में नए खुले होटल में उद्घाटन के दिन आग, 40 लोग फंसे, 3 झुलसे

वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में उद्घाटन के दिन आग लगी। 40 लोग फंसे, 3 झुलसे। क्रेन से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया।


मथुरा में वृंदावन में नए खुले होटल में उद्घाटन के दिन आग 40 लोग फंसे 3 झुलसे

Massive Fire in New Open Hotel |

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित नए बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे के चलते होटल में हड़कंप मच गया। इलाके में नए खुले होटल में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद होटल में भीषण आग लग गई। आग के बाद पूरे होटल में घना धुआं भर गया। हादसे के चलते तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि करीब 40 लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

उद्घाटन के दिन मचा हड़कंप

तीन मंजिला सिद्धि विनायक होटल वृंदावन के पॉश इलाके रुक्मणी विहार में बनाया गया। राया निवासी सुभाष अग्रवाल पिछले करीब छह महीने से होटल का निर्माण करा रहे थे। बताया गया कि होटल निर्माण में लगभग छह करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और इसमें 24 कमरे बनाए गए हैं। बुधवार को होटल का उद्घाटन किया गया था और परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद थे।

होटल मालिक के भतीजे ने बताया, आज ही चाचा ने होटल का उद्घाटन किया था। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए थे। अचानक ऊपर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे होटल में फैल गई और करीब 40 लोग अंदर फंस गए।

क्रेन से किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। प्रशासन ने एहतियातन आसपास का इलाका खाली करा दिया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के अनुसार, सिद्धि विनायक होटल का उद्घाटन चल रहा था, तभी आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी संभाली कमान

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जैसे ही होटल में आग देखी, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हम लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की और अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: