Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

विदिशा: संघ के शालेय विद्यार्थी इकाई का पथ संचलन, बच्चों ने दिखाया अनुशासन

विदिशा: संघ के शालेय विद्यार्थी इकाई का पथ संचलन, बच्चों ने दिखाया अनुशासन

विदिशा संघ के शालेय विद्यार्थी इकाई का पथ संचलन बच्चों ने दिखाया अनुशासन

विदिशा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विदिशा नगर, की शालेय विद्यार्थी इकाई का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर, तलैया से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस तलैया विद्यालय में संपन्न हुआ। शस्त्र पूजन के बाद भारत माता, संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी और गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान

कार्यक्रम में मंच पर अध्यक्षता विनीत अग्रवाल, नगर संघ चालक, विदिशा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर अरविंद (सेंटमेरी पीजी कॉलेज) और मुख्य वक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, प्रांत सह प्रचार प्रमुख, मध्य भारत प्रांत उपस्थित रहे। अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी और संघ के शताब्दी वर्ष के लिए घोषित पंच परिवर्तन-कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वयं का बोध और पर्यावरण संरक्षण- पर विशेष बल दिया। उन्होंने समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

3 से 18 साल तक के स्वयंसेवकों की शानदार कमदचाल

उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण की शाखाएं समाज की फैक्ट्री हैं, इसलिए समाज के सभी लोग शाखा में शामिल हों। शालेय पथ संचलन में 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक और शिशु स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए निकले। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया। इस संबंध में नगर प्रचार प्रमुख प्रदीप रघुवंशी और राजू मालवीय ने जानकारी साझा की।

Related to this topic: