भोपाल में बचे 2.07 लाख मतदाताओं के घर-घर जाकर अधिकारी कर रहे सत्यापन, इन बातों का रखे ध्यान

भोपाल में बचे 2.07 लाख मतदाताओं के घर-घर जाकर अधिकारी कर रहे सत्यापन, इन बातों का रखे ध्यान

भोपाल जिले में एसआईआर के तहत सोमवार और मंगलवार के दिन बचे 2 लाख 378 से अधिक मतदाताओं के सत्यापन किया जाएगा। सोमवार को कई अधिकारी छूटे मतदाताओं के घर पहुंचे। मंगलवार को प्रक्रिया दोहराई जाएगी।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में बचे 2.07 लाख मतदाताओं के घर-घर जाकर अधिकारी कर रहे सत्यापन, इन बातों का रखे ध्यान

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सातों विधानसभा में करीबन 2.07 लाख मतदाताओं के एसआईआर का सत्यापन सोमवार से शुरू हुआ। मंगलवार को भी ये सत्यापन होगा। खास बात ये है कि इस सत्यापन कार्य के लिए करीबन 500 से अधिक अधिकारी लगाए गए हैं। इनमें स्वयं कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह और उपनिर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता शामिल है, जो मतदान केंद्रों में बीएलओ के साथ मतदाताओं के घर-घर जा रहे हैं।

सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह राजधानी के सुभाषनगर क्षेत्र में बूथ पर गए, जहां लिस्ट में शामिल 92 वोटर्स की जांच उन्होंने की। कलेक्टर सुभाषनगर के एक मकान में रहने वाली युवती से पूछा कि क्या यहां रामबाई रहती हैं? इस पर युवती ने कहा कि वे और उनके पति उमाशंकर अशोका गार्डन में शिफ्ट हो गए हैं। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित वोटर का मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ली, ताकि दूसरी जगह पर जांच किया जा सके।

ये अधिकारी भी जांच में लगे

गणना पत्रकों की जांच के लिए एडीएम सुमित पांडे, अंकुर मेश्राम, पीसी शाय, प्रकाश नायक सहित नगर निगम के अपर आयुत, डिप्टी कलेटर, संयुक्त कलेक्टर तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

554 मतदान केंद्र की जांच करेंगे 500 अधिकारी

सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता भी नरेला के शासकीय मावि सिक्योरिटी लाइन अन्ना नगर में बीएलओ अलका जैन के साथ एसआईआर सूची की जांच एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी भोपाल जिले के 554 मतदान केंद्र की जांच 500 अधिकारी करेंगे। ये वे मतदाता हैं, जिनके गणना पत्रक असंकलित श्रेणी में रखे गए हैं। इनकी सघन जांच ये अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर जाएंगे। बता दें कि उक्त सभी इन केंद्रों पर बीएलओ ने कुल दो लाख सात हजार 378 एएसडीआर मतदाता चिह्नित किए गए हैं।

क्या बोले जिला कलेक्टर

जिले में बचे मतदाताओं को लेकर जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि एसआइआर के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21 लाख 25 हजार 908 गणना पत्रकों को जमा करने का कार्य पूरा हो चुका है। इनमें चार लाख 45 हजार 682 अनकलेटेबल गणना पत्रक वाले मतदाता हैं। शेष दिनों में सभी 2029 मतदान केंद्रों पर इन पत्रकों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि वर्तमान में मौजूद मतदाता का नाम सूची से कम न हो।

उन्होंने बताया कि अभी छह विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक पत्रकों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। अप्राप्त पत्रकों को एएसडीआर श्रेणी में रखा गया है। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और सूची में दो स्थानों पर नाम वाले मतदाता शामिल हैं।

दूसरे दिन यहां होगी जांच

मंगलवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 150 पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह 92 अनकलेटेबल गणना पत्रकों की जांच करेंगे। वे स्वयं घर-घर जाकर यह सत्यापन करेंगे कि मतदाता मौके पर मौजूद हैं या नहीं।

- नरेला के मतदान केंद्र 36 के रतन कॉलोनी के बूथ पर 104 अनकलेटेबल पत्रकों की जांच नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन करेंगी।

- गोविंदपुरा के मतदान केंद्र चार के 108 अप्राप्त पत्रकों की जांच मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026