UP Paddy Procurement 2026 big updates

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

By : संजय चतुर्वेदी
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

Paddy purchase update in Uttar pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धान बेचने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए राहत की खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों और लखनऊ संभाग के तीन जिलों में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। यह खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। केंद्र सरकार ने इस बार धान का एमएसपी बढ़ाया है। कॉमन धान का भाव 2441 रुपये और ग्रेड ए धान का 2461 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है।

65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

पिछली बार भी उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे ज्यादा 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस बार लक्ष्य और बढ़ाकर 65 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह खरीद 8 क्रय एजेंसियां करेंगी और इसके लिए 4500 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। शुक्रवार तक 4195 केंद्र खोले जा चुके हैं।

किन जिलों और संभागों में शुरू होगी खरीद

पहली नवंबर से चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में खरीद शुरू होगी। इनके साथ लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी इसी तारीख से किसान अपना धान बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश, 48 घंटे में भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को साफ कहा है कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए केंद्रों पर छाया, पानी और बैठने की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर डीबीटी के जरिए उनके खाते में भेजा जाएगा। बिचौलियों की दखलअंदाजी रोकने के लिए पूरी व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। इसके अलावा उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अलग से 20 रुपये प्रति कुंतल दिए जाएंगे।

पंजीकरण कहां और कैसे कराएं

सरकार की खरीद नीति पर भरोसा जताते हुए अब तक 38 हजार से ज्यादा किसान पंजीकरण करा चुके हैं। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर यह काम कर सकते हैं। बिक्री के दौरान कोई दिक्कत आने पर टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों को इसका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026