Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Delhi-Lucknow-Budaun Train

Delhi-Lucknow-Budaun Train: चलने लगी है अब दिल्ली-लखनऊ रेल, राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल!

लखनऊ के लिए चलने वाली ट्रेन को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी


delhi-lucknow-budaun train चलने लगी है अब दिल्ली-लखनऊ रेल राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल

Delhi-Lucknow-Budaun Train: चलने लगी है अब दिल्ली-लखनऊ रेल, राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल! |

सचिन भारद्वाज "यशोधन", बदायूँ: जहां देश आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, वहीं बदायूँ देश एवं प्रदेश की राजधानी से रेल कनेक्टविटी से अछूता बना हुआ था। जाने अब तक़ कितने विधायक एवं सांसद बदायूँ से चुनकर लोकसभा एवं विधानसभा में पहुंचे हैं। इसके साथ ही अब तक़ केंद्र एवं राज्य में मंत्री भी बदायूँ से कई बने थे। लेकिन अभी तक़ सिवाय रेल कनेक्टविटी के वादों के झुनझुने के अलावा बदायूँ की आवाम को कुछ नहीं मिला। 

बहुराने लगे बदायूँ के दिन

लेकिन अब बदायूँ के दिन बहुरने लगे हैं। कहते हैं कि यदि अपने क्षेत्र के विकास करने का जज्बा आपके अंदर हो, तो जो भी रुकावटें आती हैं, वह आपको रोक नहीं सकतीं। इसी को चरितार्थ किया है बदायूँ जनपद के एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश की सबसे बड़ी संसद में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद बी. एल. वर्मा ने। बदायूँ से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की मांग बदायूँ की जनता अनेक वर्षो से करती आ रही थी। केंद्र की तत्कालीन संयुक्त मोर्चा सरकार के पूर्व पीएम स्व.इंद्र कुमार गुजराल जब 1997 में बदायूँ दौरे पर आये थे, तो उन्होंने भी बदायूँ वासियों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन देने का वायदा किया था। जो कि सिर्फ वायदा ही बना रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बदायूँ के पांच बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी ने तो हर चुनाव में बदायूँ को दिल्ली लखनऊ से जोड़ने के लिए सीधी ट्रेन से जोड़ने के लुभावने वायदे किये, लेकिन हर बार सांसद बन जाने के बाद अगले पांच साल बाद फिर से वही वायदा दोहराने के लिए जनता के बीच पहुँच जाते थे। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, पूर्व राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सहित बदायूँ के निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र यादव आदि द्वारा भी बदायूँ को रेल मार्ग के द्वारा देश प्रदेश की राजधानी से जोड़ने के वायदे तो खूब किये, लेकिन इस मांग पर बदायूँ की आवाम के हाथ खाली के खाली रहे। 

रेल की मांग के आगे आए कई संगठन

रेल की मांग के लिए बदायूँ के अनेक सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों आदि ने भरसक प्रयास किये। वर्तमान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी पूर्व रेल मंत्रियों से कई कई बार मिलकर बदायूँ के लिए सीधी ट्रेन की मांग करी थी। इसके साथ ही पंजाबी समाज सेवा समिति, अखिल भारतीय सनातन बोर्ड सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने अपने अपने स्तर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाये। सभी हस्ताक्षरों को एकत्रित करके नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी दिए थे। 

केंन्द्रीय मंत्री की रंग लाई मेहनत

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा भी अपने स्तर से निरंतर रेल मंत्री से समय समय पर बदायूँ के लिए दिल्ली एवं लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने के लिए प्रयास कर रहे थे। बदायूँ की जनता की मांग, नगर विधायक के प्रयास और केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रभाव और निरंतर प्रयास के कारण आखिर दिल्ली के लिए सीधी पहली ट्रेन बदायूँ के लिए मिल ही गयी। जिसका उद्घाटन 13 अप्रैल को स्वयं केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया था। तब से लगातार बदायूँ से सीधी ट्रेन सेवा निरंतर चल रही है। दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलने से बदायूँ के लोगों को व्यापार, चिकत्सा आदि में बहुत लाभ हो रहा है।

बदायूँ के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूँ: बीएल वर्मा

चूँकि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सदैव अपने उद्बोधन में कहते हैं कि मुझे मेरी माटी से बहुत प्रेम है। इसलिए मैं अपने जनपद बदायूँ के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूँ। इसी को चरितार्थ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की अमृत स्टेशन योजना में अपने जनपद के लिए उझानी और बदायूँ स्टेशन को शामिल. करवा दिया। इससे दोनों स्टेशन पर सैकड़ो करोड़ रुपयों के निर्माण निरंतर चल रहे हैं। सदैव जनपद के विकास के बारे में चिंतित रहने वाले बीएल वर्मा इतने पर भी नहीं रुके। उन्होंने बदायूँ की जनता की एक और बहुत पुराने सपने को साकार कर दिया। बीएल वर्मा के प्रयास से आज से बदायूँ से सीधे लखनऊ के लिए भी ट्रेन चलनी शुरू हो गयी। जिसका विधिवत उद्घाटन स्वयं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने गृहक्षेत्र कस्बा उझानी के रेलवे स्टेशन से किया। 

दिल्ली-लखनऊ रेल, राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल!

जैसे ही उझानी से लखनऊ के लिए उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, और ट्रेन ने सीटी मारी, वैसे ही वहाँ मौजूद हजारों लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मानो, सब सपने जैसा लग रहा था। कहाँ एक समय था कि जब बदायूँ की जनता दिल्ली में बड़े बड़े मंत्रियो, अधिकारियो के दफ्तरों में दिल्ली लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलवाने के प्रार्थना पत्र देती थी और आज उन्हीं के सामने अब दिल्ली लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलनी शुरू हो गयी। आखिर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की पहल रंग ला ही गयी। अब बदायूँ से भी देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल गयी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ट्रेन के उद्घाटन के बाद उसमें बैठकर उझानी से बदायूँ तक़ का सफर भी किया। इसी सौगात पर वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने अपनी पंक्तियों में कहा कि "एक नहीं दो-दो मिलीं, सीधी सीधी ट्रेन।! वर्मा जी ने हल किया, मुद्दा था यह मेन!!